एयर इंडिया मसले पर आज मंत्री-समूह की बैठक

एयर इंडिया को कर्ज़ और घाटे से उबारने के लिए शुक्रवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्री-समूह की बैठक होगी जिसमें एयर इंडिया की ओर से कम से कम 6,000 करोड़ रुपए के अग्रिम शेयरों की मांग और 27 बोइंग 787 विमानों की ख़रीद पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

इससे पहले सितंबर माह में हुई बैठक में एयर इंडिया ने बोइंग 787 विमानों की ख़रीद की सख्त पैरवी करते हुए उन्हें एयर इंडिया को बचाए रखने के लिए इस खरीद को ज़रूरी बताया था.

जुलाई में हुई बैठक में सभी मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि कंपनी को पुनर्जीवित करने के लिए एक ठोस योजना की ज़रूरत है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh