ट्यूनीशिया चुनाव में इस्लामी पार्टी विजयी

ट्यूनीशिया की इतिहास में होने वाले पहले स्वतंत्र चुनाव में उदारवादी इस्लामी पार्टी इन्नहदा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

ट्यूनीशिया के चुनाव आयोग ने रविवार को होने वाले चुनाव के आधिकारिक नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एसेंबली की 217 सीटों में से इन्नहदा पार्टी को 90 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

राष्ट्रीय एसेंबली ट्यूनीशिया में नए संविधान का गठन करेगी. इन्नहदा ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए दो वामपंथी पार्टियों से बातचीत शुरू कर दी है.

पूर्व राष्ट्रपति ज़ैनुल आबिदीन बिन अली के समय में इन्नहदा पर 20 वर्षों की पाबंदी लगी हुई थी.

लेकिन इसी साल जनवरी में हुए जन आंदोलन के बाद राष्ट्रपति बिन अली को सत्ता छोड़नी पड़ी थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh