साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन

विख्यात हिंदी साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया.

सांस की तकलीफ के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. उनकी उम्र 86 वर्षीय थी.

शुक्ल को रागदरबारी जैसी कालजयी रचनाओं के लिए जाना जाता है. रागदरबारी में उनके धारदार राजनीतिक व्यंग्य ने उपन्यास विधा को नया कलेवर और एक नई दिशा दी.

साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल को वर्ष 2009 के लिए 45वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh