(मनरेगा) में भ्रष्टाचार की बात राजनीति से प्रेरित : मुख्यमंत्री मायावती

मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में (मनरेगा) में भ्रष्टाचार की बात को खारिज किया.

मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में भ्रष्टाचार की बात को खारिज करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश द्वारा इस बाबत लिखे पत्र को राजनीति से प्रेरित बताया.

कैबिनेट सचिव शशांक शेखर ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री को लिखे पक्ष में कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा भेजा गया पत्र हमारे पास भेजने से पहले मीडिया में जारी कर दिया गया. इससे यह साफ है कि यह कदम राजनीति से प्रेरित है."

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा लिखे पत्र में मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर कोई विशेष बात नहीं कही गई है और यह मामला गम्भीर नहीं है.

उन्होंने कहा, "प्रदेश में मनरेगा से सम्बंधित जहां भी शिकायतें आई हैं वहां पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है. इसलिए सीबीआई जांच का सवाल ही नहीं उठता. "

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:40 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh