मीडिया दादी मां से कम नहीं है: दिया मिर्ज़ा

अक्सर होता है कि किसी भी मशहूर इन्सान की ज़िन्दगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को जानने में किसी और की दिलचस्पी हो या हो लेकिन मीडिया की दिलचस्पी ज़रूर होती है. पर मीडिया की ये आदत अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा को कुछ खास पसंद नहीं है.

अब हाल ही में मीडिया में दिया मिर्ज़ा और 'लव ब्रेकअप्स और ज़िन्दगी' के निर्देशक साहिल सांघा के बीच प्रेम संबंधो की चर्चा ख़ूब हुई. दिया कहती हैं, ''जब हमारे माता पिता ने ये मीडिया रिपोर्टें देखीं तो वो चौंक गए, उन्होंने हम से कहा कम से कम हमें तो बता देते. तब मैंने कहा ये मीडिया भी न हमेशा दादी मां का रोल अदा करती है, पहले ही सब कुछ बता देती है.''

दिया अपने और साहिल के रिश्ते के बारे में कहती हैं, ''हर औरत चाहती है कि वो एक दिन शादी करे, और मैं ख़ुशनसीब हूं की मुझे साहिल मिल गए हैं, मैं उन पर पूरा विश्वास करती हूं, उन पर निर्भर करती हूं, और इंशाअल्लाह हम जल्द ही शादी करेंगे. लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, कि हम कब शादी कर रहे हैं, कहां शादी कर रहे हैं.''

दिया की फ़िल्म ‘लव ब्रेकअप्स और ज़िन्दगी’ इस हफ़्ते रिलीज़ हो रही है. इस फ़िल्म का निर्माण दिया और उनके दोस्त और अभिनेता ज़ायेद ख़ान ने मिलकर किया है.

दिया कहती हैं जब उन्होंने अपने ऐक्टिंग करीयर की शुरुआत की थी तब तो उन्हें पता भी नहीं था कि वो अभिनय करना चाहती भी हैं या नहीं. लेकिन उन्हें धीरे-धीरे ये एहसास हुआ कि फ़िल्में ही उनका प्यार है.’’

दिया कहती हैं, ''फ़िल्मों के निर्माण के पीछे भी यही कारण है, मैंने जो कुछ भी बॉलीवुड से पाया है मैं लौटाना चाहती हूं, इसीलिए फ़िल्में बना रही हूं. और इसी बहाने नई और युवा प्रतिभा को मौका भी मिल रहा है.''

Posted by रवि चौहान at 11:31 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh