बारूदी सुरंग के विस्फोट में चार जवानों की मौत
Posted by रवि चौहान
ताजा खबरें
11:27 am

आँखों देखी न्यूज़ संवाददाता : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुए एक ज़ोरदार बारूदी सुरंग के विस्फोट में सशस्त्र सीमा बल के चार जवानों के मारे जाने और पांच के घायल होने की खबर है. यह सभी जवान दंतेवाड़ा के गीदम इलाके से जगदलपुर जा रहे थे.
घटनास्थल जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर है और माओवादियों द्वारा बारूदी सुरंग सड़क के बीचों बीच लगाई गयी थी.
पुलिस का कहना है कि विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ कई मीलों तक सुनाई दी.

Posted by रवि चौहान
at 11:27 am.