मैक्सिको में मिले 32 शव

मैक्सिको में अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पूर्वी प्रांत वेराक्रूज़ में 32 और लोगों के शव बरामद हुए हैं.

ये शव तीन अलग-अलग घरों में मिले हैं. दो हफ़्ते पहले ही अधिकारियों को राज्य में एक शॉपिंग सेंटर के पास एक ट्रक में इतने ही शव मिले थे.

नशीले पदार्थों के व्यापार के चलते हिंसा बढ़ने के बाद वेराक्रूज़ में सरकारी अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस और सैनिक भेजने का फ़ैसला किया था.

Posted by रवि चौहान at 11:15 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh