निशानेबाजी के दौरान गोली लगने से एक की मौत

मध्यप्रदेश में रावण दहन से पहले आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के दौरान 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी.

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में दशहरे के दिन रावण दहन से पहले आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के दौरान 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सुनील खंडेलवाल :40: के रूप में हुई है. उसे यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर बेटमा कस्बे में स्थानीय स्तर पर आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के दौरान गोली लगी.

सूत्रों के मुताबिक कस्बे में रावण दहन से पहले बंदूक से मटकियों पर निशाना लगाने की प्रतियोगिता परंगपरागत रूप से आयोजित की जाती है.

सूत्रों ने बताया कि खंडेलवाल को गोली तब लगी, जब निशानेबाजी प्रतियोगिता अंतिम दौर में थी. लेकिन भीड़.भाड़ के चलते यह पता नहीं चल सका कि उसे गोली मारी गयी या किसी प्रतियोगी की असावधानी के चलते बंदूक का घोड़ा दब गया.

सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से गंभीर तौर पर घायल शख्स को इंदौर के एक अस्पताल लाया गया. लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Posted by रवि चौहान at 11:11 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh