मेरठ में टीम अन्ना पर हमले की कोशिश, हमलावर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 5:42 pm
देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने का वीणा उठाए टीम अन्ना जिस तरह से युद्धरत है उसी अनुपात में उसकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को पूर्व आयोजित टीम अन्ना की सभा में एकबार फिर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
सभा स्थल पर कुछ अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया. हालांकि तत्काल ही प्रशासन द्वारा उसपर काबू पा लिया गया.
खबर यह भी आ रही है कि 4 हमलावरों को गिरफ्त में ले लिया गया है. खबर लिखे जाने तक इससे अधिक जानकार नहीं मिल सकी है.

