उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर मिलेगा बोनस

दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की गई है.

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देते हुए 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिये जाने की घोषणा की.

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की तरह राज्य सरकार ने भी समूह ग-घ के कर्मचारियों को दीपावली पर 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस दिये जाने का निर्णय लिया है.

बोनस की अधिकतम सीमा 3500 रुपये निर्धारित की गई है. इस बोनस का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों, वर्कचार्ज कर्मचारियों के साथ-साथ कैजुअल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा.

इस निर्णय से राज्य सरकार पर चालू वित्त वर्ष में लगभग 506 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आयेगा और लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे. कर्मचारियों को अनुमन्य धनराशि का 50 प्रतिशत भाग सम्बंधित कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किया जायेगा तथा शेष 50 प्रतिशत धनराशि का नगद भुगतान किया जायेगा.

प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों तथा राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों के ऐसे कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों जिनके वेतनमान का अधिकतम 13500 रुपये से कम है उन्हे वर्ष 2010.11 के लिए तदर्थ बोनस के रुप में 30 दिन की परिलब्धियों की स्वीकृति प्रदान की गई है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:09 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh