10 नवम्बर को होगा 17वें कोलकाता फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

17वें कोलकाता फिल्म महोत्सव का उद्घाटन 10 नवम्बर को होगा.

बीते दिनों की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 17वें 'कोलकाता फिल्म महोत्सव' (केएफएफ) का उद्घाटन करेंगे. महोत्सव का शुभारम्भ 10 नवम्बर से होगा.वयोवृद्ध अभिनेत्री सुप्रिया देवी उद्घाटन समारोह में सम्मानित अतिथि होंगी.

केएफएफ के अध्यक्ष तथा अभिनेता रंजीत मुल्लिक ने बताया, हालैंड के जोराम लर्सेन की फिल्म ‘द म्यूजिशियन' से समारोह का उद्घाटन किया जाएगा.’
आठ दिवसीय महोत्सव में कई ऐसी चीजें हैं जो पहली बार होंगी.

जिसमें प्रतियोगिता वर्ग, बॉलीवुड की धूम, मल्टीप्लेक्स में फिल्मों का प्रदर्शन और नंदन फिल्म काम्प्लेक्स की बजाए नेताजी इंडोर स्टेडियम में समारोह का उद्घाटन आयोजन होना शामिल है.

महोत्सव की प्रेरणा के रूप में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्या पहली बार इसमें भाग नहीं लेंगे.इस महोत्सव में 50 देशों की 150 फिल्में दिखाई जाएंगी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:34 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh