पहले दिन वेस्टइंडीज ने बनाये 5 विकेट पर 256 रन

शिवनारायण चंद्रपॉल और क्रेग ब्राथवेट की शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 256 रन बना लिए है.

फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल (91 ओवर) खत्म होने तक टेस्ट करियर का 24वां शतक लगाने वाले चंद्रपॉल(111) और विकेट कीपर बल्लेबाज कार्ल्टन बग (19) नाबाद लौटे.

चंद्रपॉल ने अब तक 167 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए हैं.

चंद्रपॉल और बग के बीच छठे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की.

ब्राथवेट और केरोन पॉवेल ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े.

वेस्टइंडीज का पहला विकेट पॉवेल के रूप में गिरा. पॉवेल को 14 रन के निजी योग पर स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने पगबाधा आउट किया.
किर्क एडवर्डस को 15 रन के निजी योग पर ओझा ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

आउट होने से पहले किर्क ने ब्राथवेट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े.

वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट डेरेन ब्रावो के रूप में गिरा.

ब्रावो को 12 रन के निजी योग पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड किया.

ओझा की गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों स्टम्प होने से पहले ब्राथवेट ने 212 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए.
ब्राथवेट ने चंद्रपॉल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 108 रन जोड़े.

इसके बाद सैमुल्स भी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और वह 15 रन बनाकर अश्विन के दूसरे शिकार हुए.
भारत की ओर से ओझा ने तीन विकेट झटके जबकि अश्विन के खाते में दो विकेट गया.

अश्विन और मध्यमगति के गेंदबाज उमेश यादव करियर का पहला टेस्ट मैच है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:32 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh