आज का राशिफल : 10 नवम्बर, 2011

मेष ( Aries):- आज के दिन आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। कुछ लोगों को सरकारी मामलों को निपटाने में जददोजहद करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नौकरी या आजीविका से जुड़े हैं तो अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से सन्तुष्ट रहेगा। कोई नई तरक्की का प्रस्ताव या स्थानान्तरण की समीक्षा भी आपके हक में हो सकती है।

वृष (Taurus):- आज का दिन आपको दूसरों के लिए कुछ कर दिखाने का मौका दे रहा है। यदि आप अपने वायदे को पूरा करना चाहें तो उसके लिए भी अनुकूल समय है। आपकी पहुंच और प्रतिष्ठा किसी व्यक्ति के लिए राम बाण औषधि साबित हो सकती है। यही विचार आपको अपने लिए कुछ स्थायी साख और प्रसिद्धि देने में सहायक हो रहे हैं।

मिथुन ( Gemini):- अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिन्तित रहेंगे। किसी नए चिकित्सा स्थल या रोगोपचार करने वाले चिकित्सक की भी खोजबीन आप कर सकते हैं। यदि आपकी समस्या ज्यादा गम्भीर है तो दोपहर बाद आप इस मामले में दौड़ धूप करने में पीछे नहीं रहेंगे। समय पर किया गया इलाज ही रोग की जड़ मिटाता है।

कर्क ( Cancer):- आप सिर्फ बातों से ही दूसरों को खुश करने की तरकीब अपनाते हैं। आज के दिन यदि आप बातूनी और बड़बोले होकर काम करेंगे तो आपके सहयोगी या वरिष्ठ अधिकारी की प्रताड़ना आपको झेलनी पड़ेगी। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें , तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है।

सिंह ( Leo):- कभी - कभी आय से व्यय बढ़ जाने से आपका मानसिक सन्तुलन भी बिगड़ जाता है। ऐसा ही समय आज के दिन भी आपको बेचैन रखेगा। कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जहां से भी आप राहत की उम्मीद रखते हैं , वहीं से नकारात्मक जवाब मिलने से और भी चिन्ताएं आपको घेर सकती हैं।

कन्या ( Virgo):- किसी विश्वसनीय मित्र या प्रेमी के व्यवहार से आज आपको कुछ खिन्नता हो सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि अब आपकी उपेक्षा होने लगी है। हो सकता है आपने उसके मिजाज पर पूरी तरह गौर किया हो या फिर उसकी कोई उल्टी - सीधी बात का गलत मतलब भी लगा लिया हो। अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए आप सायंकाल तक सम्पर्क कर सकते हैं।

तुला ( Libra):- लोगों की नजर में आप अपनी प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए आंख बन्द करके खर्च करते हैं। कुछ ऐसे ही प्रतिष्ठा का सवाल और पैसे की देनदारी आज आपको सकती है। यदि आप संकोच या हाथ को सिकोड़कर काम करेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि लोग आपकी वाहवाही नहीं कर रहे हैं। लेकिन छोटी - मोटी झूठी वाहवाही के लिए अपनी जेब खाली करना बुद्धिमानी नहीं होगी।

वृश्चिक ( Scorpio):- आपके निजी और व्यापारिक या व्यवसायिक सम्बन्धों के विस्तार के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। यदि आपको अपने पार्टनर या सहयोगियों पर पूरा भरोसा हो तो आप अपना काम उनके हवाले करके निश्चिन्त हो सकते हैं। हो सकता है आपकी दौड़भाग का कोई अच्छा नतीजा सायंकाल तक निकल ही आए।

धनु ( Sagittarius):- आज किसी कारण से आपके मन में बहुत अशान्ति रहेगी। इसका कारण आथिर्क होकर किसी प्रियजन या प्रेमी के व्यवहार से भी हो सकता है। आपके अन्दर यदि कोई मानसिक या शारीरिक कमजोरी का मामला बढ़ रहा है तो उसको दूर करने के लिए कहीं वैद्य या चिकित्सक की सलाह भी लेनी जरूरी है।

मकर ( Capricorn):- दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसी गोष्ठी, मीटिंग या विचार विमर्श के दौरान आपकी सलाह कार्यक्षेत्र में बहुमूल्य हो सकती है। किसी नई जिम्मेदारी या उत्तरदायित्व का निर्वाह करने के लिए भी आपसे कहा जा सकता है। इन सब बातों का अच्छा असर यही होगा कि आप औरों से बहुत आगे निकल जाएंगे।

कुंभ ( Aquarius): - आज के दिन आपको सभी प्रकार के छिटपुट कार्य को निपटाने में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि आप दिनभर इन सब अटके हुए मामलों को निपटाने में तल्लीन रहेंगे तो सायंकाल के समय आपकी मनोदशा बहुत ही उत्साहपूर्ण और स्फूर्तिदायक रहेगी। आपको यही लगेगा कि आज आपने अपना समय व्यर्थ में नष्ट नहीं किया।

मीन ( Pisces):- अपनी मान - मर्यादा और सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए कोई गुप्त चिन्ता आपको आज परेशान करेगी। शत्रुओं के षडयंत्र विफल करने के लिए आप साम दाम दंड भेद का सहारा ले सकते हैं। यदि आप समय रहते इन मामलों को अपने तरीके से हल नहीं करेंगे, तो आगे चलकर भी आपको खेद और खिन्नता झेलनी पड़ेगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:22 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh