स्वामी अग्निवेश बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं : मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने 'बिग बॉस' के घर में स्वामी अग्निवेश के प्रवेश पर कहा कि वह बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं.

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता, गायक और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन फोर के प्रतिभागी रहे मनोज तिवारी ने ‘टीम अन्ना’ के पूर्व सदस्य स्वामी अग्निवेश के बिग बॉस के घर में प्रवेश करने पर कहा कि वह बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं और अब दुनिया उनकी असलियत जान सकेगी.

तिवारी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में अग्निवेश के बिग बॉस-सीजन फाइव में शिरकत करने सम्बन्धी सवाल पर कहा कि ‘‘स्वामी अग्निवेश सही जगह पहुंचे हैं. बिग बॉस के घर में उनके व्यक्तित्व का अच्छी तरह से पोस्टमार्टम करके उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा.’’

बिग बॉस-सीजन फोर से काफी विवादों के बाद ‘बेघर’ हुए तिवारी ने कहा ‘‘हम देखेंगे कि बिग बॉस के घर में स्वामी अग्निवेश खुद को कितना जाहिर कर पाते हैं और कितना छिपा पाते हैं.’’

पिछले लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तिवारी सियासत से तौबा करते हुए कहते हैं कि राजनीति में छवि खराब हो जाती है.

उन्होंने कहा कि लोग उन्हें एक अभिनेता और गायक के तौर पर ही पसन्द करते हैं. राजनीति में व्यक्ति का मान-सम्मान गैरों की मर्जी पर निर्भर हो जाता है. यही वजह है कि उन्होंने अब सियासत से किनारा कर लिया है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान मंच पर नज़र आए तिवारी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हैं और इस बुराई के खिलाफ किसी भी आंदोलन का वह खुलकर समर्थन करेंगे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:55 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh