कोलकाता मैच के लिए आज किया जाएगा टीम का चयन

दिल्ली टेस्ट मैच में जीत के बाद नज़रें अब कोलकाता मैच पर हैं जिसके लिए टीम का चयन आज किया जाएगा.

दिल्ली में युवाओं ने जैसा प्रदर्शन किया उससे नहीं लगता कि चयनकर्ता विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कुछ छेड़छाड़ करेंगे.

2001 के बाद से पहली बार कोई ऐसी भारतीय टीम कोटला में टेस्ट मैच खेलने उतरी थी जिसमें हरभजन सिंह और जहीर खान दोनों नहीं हों. इन सालों में जहीर या फिर हरभजन दोनों में से एक भारतीय आक्रमण की अगुवाई के लिए मौजूद रहे हैं. लेकिन दिल्ली टेस्ट मैच में ऐसा हुआ और दोनों की कमी महसूस नहीं हुई.

हालांकि जहीर आज भी भारत के नंबर वन तेज गेंदबाज हैं और जब भी वह फिट होकर वापस लौटेंगे तो उनकी जगह किसी को बाहर जाना ही होगा. लेकिन यह बात अब हरभजन के लिए नहीं कही जा सकती. हरभजन कुछ ही समय पहले तक टीम के रेग्यूसर सदस्य हुआ करते थे.

दिल्ली टेस्ट में प्रज्ञान ओझा और आर. अश्विन के प्रदर्शन के बाद कम से कम इस सीरीज में तो हरभजन की टीम में वापसी संभव नहीं दिखती. अश्विन अपने पहले ही टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए, जबकि टीम के दूसरे डेब्यूटान्ट उमेश यादव ने अपनी गति से सबको प्रभावित किया. हालांकि उन्हें दो ही विकेट प्राप्त हुए. एक और युवा तेज गेंदबाज वरुण एरॉन अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

इशांत के साधारण प्रदर्शन के बावजूद गेंदबाजी आक्रमण में कोई बदलाव की गुंजाईश नहीं दिखती. बैटिंग की बात करें तो युवराज अपने प्रदर्शन से कतई खुश नहीं होंगे. कोलकाता टेस्ट में उनकी जगह खतरे में नहीं दिखती, लेकिन विराट कोहली की मौजूदगी उन पर दबाब जरूर बढ़ाएगी.

छठी पोजिशन के दूसरे दावेदार रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने रणजी ट्रॉफी में सेंचुरी बनाकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी पश की है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh