आज का राशिफल : 11 नवम्बर, 2011

मेष ( Aries):- आपको आज अपने व्यवहार और बरताव से कुछ उपेक्षा और घर के सदस्यों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है आप अपनी व्यस्तता के चलते किसी महत्वपूर्ण समस्या को टालते रहे हों या फिर कोई बुजुर्ग एवं वरिष्ठ परिजन आपसे बार - बार मदद की गुहार लगा रहा हो। आपको संवेदनशील होकर बरताव करना होगा।

वृष (Taurus):- पिछले काफी समय से आप अपने कारोबार , रोजगार एवं घरेलू व्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। आज के दिन आपको एकाग्र होकर इनमें से किसी एक मसले पर ध्यान केंद्रित करना होगा। ऐसा भी लगेगा कि आप इन सब मामलों को जल्दी जल्दी निपटाने में तत्पर हो जाएंगे।

मिथुन (Gemini):- कामकाज के बोझ के बढ़ते आपको एक ओर चिन्ता का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आपका आथिर्क सहयोग अभी अधूरा ही चल रहा है। जो भी हो आप अपने बजट को सन्तुलित करके अपने परिजनों और बच्चों की खुशी को तत्काल ही बहाल करने की कोशिश करें।

कर्क (Cancer):- आप अपने अध्ययन मनन या शिक्षण क्षेत्र में अगर थोड़ा बहुत ध्यान केंद्रित करते हैं तो आपको कुछ अच्छी उपलब्धियां आज दिन के दौरान हो सकती हैं। आपके सुविचार और निष्काम भाव से सेवा की प्रवृति आपको प्रोत्साहन और उपहार स्वरूप कुछ ऐसा प्रदान कर सकती हैं जो कि आपके लिए बहुमूल्य निधि बन जाए।

सिंह (Leo):- प्रेम और प्यार के मामले में आपको काफी समय से एक उलझन का सामना करना पड़ रहा है। यदि आप युवा और उदार मन के जातक हैं तो आपको इस आग्रह को स्वीकार करने में देर नहीं लगानी चाहिए। काफी समय से आपकी मनोदशा एक रिक्त स्थान की तरह आपको व्यथित कर रही है। इन सबसे अब आप मुक्त हो सकते हैं।

कन्या (Virgo):- अपने बिखरे हुए कामकाज को सही तरीके से व्यवस्थित करने में आज का दिन बहुत ही कारगर रहेगा। अपने करियर और परिवार की जिम्मेदारी के बीच आप बेहतर सन्तुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। हो सकता है कोई प्रियजन, प्रेमी या फिर शुभचिन्तक आपके लिए कुछ सहयोग राशि प्रदान करने में भी समर्थ हो जाए।

तुला (Libra):- आपको आज किसी घनिष्ठ प्रेमी या पुराने मित्र से मेल-मिलाप बढ़ाने का अद्भुत अवसर मिलेगा। आप अपने सम्बन्धों की गरमाहट को महसूस कर बहुत ही ताजगी और उत्तेजना का अनुभव करेंगे। आपके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे रोमांटिक अवसर कभी-कभी दवा का काम कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio):- कुछ व्यक्तिगत मामलों में फैसला लेने की आज आपको छूट मिल सकती है। यदि आप अपने खान-पान या पहनावे को सुधारना चाहते हैं तो आपको अपनी पसन्द को छोड़कर दूसरे की सलाह से काम करना चाहिए। आपके शुभचिन्तक और प्रेमीजन भी इस मामले को लेकर काफी दिन से आपको सतर्क कर रहे हैं।

धनु (Sagittarius):- यदि आप दूसरों का विश्वास और दिल जीतना चाहते है, तो आपको बातों की बजाए अपने कामकाज से अपनी प्रतिष्ठा को कायम करना चाहिए। यदि आप किसी अद्भुत या जटिल काम को कर सकने में समर्थ हो जाएंगे तो हो सकता आपकी उन्नति का भी कोई नया मार्ग खुल जाए। अपनी कीमत बढ़ाने के लिए कुछ कर दिखाना जरूरी होगा।

मकर (Capricorn):- आज आपको अपने स्वास्थ्य और परिवार के हित के लिए कुछ समय निकालना जरूरी होगा। जमीन-जायदाद और जमा-पूंजी से जुड़े हुए मामले भी आपके सामने सकते हैं। कोई चर्चित व्यक्ति या उच्च स्तर का अधिकारी भी आपको याद कर सकता है। सायंकाल तक आप कुछ अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे।

कुंभ (Aquarius):- पारिवारिक या घरेलू मोर्चे पर कुछ सराहनीय काम करने की आपकी अभिलाषा आज पूरी हो रही है। हो सकता है कोई जरूरी उपकरण या उपयोगी सामान की खरीद फरोख्त करने में आप सफल रहें। आपकी बौद्धिक और मानसिक चिन्ताएं भी अपने आप समाप्त हो जाएंगी। अगर धन के मामले में सतर्क रहें तो अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces):- अपने पितृ एवं मातृ पक्ष के हित की कोई गतिविधि आज आपको व्यस्त रखेगी। उत्साह और उदारता से आप चाहे जो भी काम आज करेंगे, उसकी चर्चा लोगों के बीच भी अवश्य होगी। इन्हीं सब चर्चाओं से जहां आपका मानसिक सन्तोष सुदृढ़ होगा वहां उत्साह और कार्यक्षमता में भी वृद्धि हो जाएगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:55 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh