आज का राशिफल : 13 नवम्बर, 2011

मेष (Aries):- रविवार का दिन आपके लिए हमेशा की तरह आराम और सुकून का परिचायक है। या तो आप आज अपने मनोरंजन तथा ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में कुछ हासिल करेंगे या फिर अपने वस्त्र-आभूषण आदि का रखरखाव या किसी नए वाहन की खरीद के लिए निकट दूर की व्यवसायिक यात्रा कर सकते हैं।

वृष (Taurus):- रविवार के दिन आपको अपने स्वास्थ्य और घर के सदस्यों के आवश्यक तकाजों का निपटारा करना पड़ेगा। हो सकता है किसी सदस्य की मांग आपकी जेब के लिए भारी पड़े। या फिर आपको कोई प्रेमी-दोस्त आदि भी आपको कहीं बाहर निकलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जहां तक संभव है आप अपने मन के अनुसार ही छुटटी का दिन बिताने की सोचेंगे।

मिथुन ( Gemini ) :- रविवार का दिन भी आपके लिए आम कामकाजी दिनों जैसा ही सिद्ध होगा। कई प्रकार के कागजात और आय-व्यय का लेखा-जोखा आपको आज के दिन करना पड़ सकता है। किसी नए मेहमान या उपयोगी व्यक्ति से सम्पर्क भी आज ही हो सकता है। इन सबसे आपको आने वाले दिनों की स्पष्ट तस्वीर दिखने लगेगी।

कर्क ( Cancer ) :- रविवार का दिन आप अपनी इच्छानुसार बिताने पर यकीन रखते हैं। हो सकता है आपका मनोरंजन और पिकनिक का मूड बन जाये। ऐसे में यदि आप अकेले ही निकलते हैं तो समय मजेदार होकर नहीं कटेगा। किसी नजदीकी दोस्त या मित्र को साथ लेकर चलने से आपकी छुटटी की रंगत और भी बढ़ जाएगी।

सिंह ( Leo ) :- आज के दिन भी आपको अपने काम-काज से फुर्सत नहीं मिल पायेगी। दैनिक कार्यों से निपटने के उपरान्त आप किसी कागजात की खोजबीन में जुट सकते हैं। यदि आपने अपने घर का कोई पेडिंग काम करना हो तो उसके लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से भी सांयकाल तक मुलाकात हो सकती है।

कन्या ( Virgo ) :- जिन लोगों की खोजबीन आप कर रहे हैं, उनसे आज के दिन मेल-मिलाप करना जरूरी होगा। हो सकता है आज आपको अपने जनसम्पर्क बढ़ाने में पर्याप्त समय और सहूलियत मिल जाये। संभव है कोई ठोस अनुबन्ध या कार्य क्षेत्र का विकास भी करने में आप सफल हो सकते हैं। कोशिश करने में पीछे नहीं रहना चाहिए।

तुला ( Libra ) :- आज के दिन आपको कुछ अच्छा खाना और आराम मिलना जरूरी है। आप अपने सुख और मनोरंजन के लिए रविवार के दिन को पूरी तरह उपयोग में लाते हैं। जहां तक हो सके आप इसे अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के बीच ही बिताने में सफल रहते हैं। दोपहर बाद किसी बाजार या खरीदारी के स्थल तक यात्रा करने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक ( Scorpio ) :- रविवार का दिन आपको अपने दोस्तों और परिचितों के बीच बिताने में ही अच्छा लगता है। समय की कमी के बावजूद आप छुटटी का भरपूर आनन्द लेते हैं इससे केवल आपके दिल और दिमाग को तसल्ली मिलती है बल्कि आगे लिए भी आपकी ताकत बढ़ जाती है।

धनु ( Sagittarius ) :- रविवार का दिन आपको अपने घर की मशीनरी वाहन या किसी घरेलू उपकरण के रखरखाव को पूरा करने में व्यतीत होगा। कुछ नए-पुराने आगन्तुक भी आज के दिन आपकी व्यस्तता को बढ़ा सकते हैं। हो सकता है कोई जरूरी व्यक्तिगत कार्य आप भूल जाएं लेकिन यदि आप किसी को पत्र व्यवहार की बात सोचें तो आपको अपना जरूरी काम भी याद जाएगा।

मकर ( Capricorn ) :- रविवार का दिन अपने मित्रों और प्रियजनों के बीच गुजारना आपको अच्छा लगता है। कुछ तरोताजा होने के लिए आसपास की सैर या आउटिंग भी आप कर सकते हैं। सांयकाल के समय शॉपिंग या खरीदारी के दौरान अपने पर्स आदि का ध्यान रखें भीड़भाड़ में कोई भी अप्रिय घटना आपको खेद में डाल सकती है।

कुंभ ( Aquarius ) :- आज का दिन रविवार होने से आपको कई प्रकार की व्यवस्थाओं में तल्लीन रखेगा। प्रात : काल से दोपहर तक का समय आपको अपने घरेलू तामझाम को संभालने में लग सकता है। दोपहर के उपरान्त या तो निकट दूर की यात्रा होगी या फिर किसी सभा में आपके शामिल होने से कुछ नए विचार पैदा होंगे।

मीन ( Pisces ) :- रविवार का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। आपके सम्पर्क और मित्रमंडली के लोग भी आज ही आपसे सलाह लेने के लिए पहुंच सकते हैं। आपको निजी व्यवसाय भी आज ही कुछ आगे बढ़ने के लिए रणनीति अपना सकता है। कुछ धन लाभ होने की भी उम्मीद हो सकती है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:53 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh