केजरीवाल के बयान पर बेदी का पलटवार

नई दिल्ली। हवाई यात्राओं के लिए बढ़ा हुआ बिल वसूलने के मुद्दे पर टिप्पणी के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए किरण बेदी ने शनिवार को कहा कि अगर वह इस मुद्दे को पूरी तरह समझते तो इस तरह की टिप्पणी नहीं करते।

बेदी ने कहा कि समस्या सिर्फ यह है कि उन्होंने मुद्दे को पूरी तरह नहीं समझा। अगर वह मुद्दे को अच्छी तरह समझते तो उनका जवाब अलग होता। केजरीवाल ने टीम अन्ना में अपनी साथी बेदी के मेजबानों से यात्रा खर्च के तौर पर बढ़ाकर बिल वसूलने को नामंजूर कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा करने में वह गलत थीं।

बेदी के इकनॉमी क्लास में सफर करने और आयोजकों से बिजनेस क्लास के टिकट का पैसा वसूलने संबंधी विवाद के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा है कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा। किरण बेदी ने जो कुछ भी किया, वह मैं नहीं करता।

बेदी के बयान के बाद केजरीवाल ने कहा कि उनका कार्यकर्ता के साथ कोई मतभेद नहीं है और चट्टान के समान सभी एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी किरण बेदी के साथ हैं। कोई मतभेद नहीं है। हमें जन लोकपाल पर ध्यान केंद्रित करना है न कि किसी व्यक्ति विशेष पर। हमारे बीच मतभेद उत्पन्न करने के सभी प्रयासों के बावजूद हम सब चट्टान के समान एक साथ हैं। बेदी ने कहा है कि इस मुद्दे पर उनका स्पष्टीकरण उनके वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों या अन्य मुद्दों की तुलना में जन लोकपाल विधेयक उनके लिए ज्यादा महत्व रखता है।

Posted by रवि चौहान at 4:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh