आज का राशिफल : 14 नवम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 12:51 am
वृष (Taurus):- दूसरों को लेकर आप कभी भी अपने आपको टेंशन में ले आते हैं, जैसे दूसरों ने आपके पहने वस्त्रों को नकार दिया या किसी ने आपकी प्रोग्रेस को भाव नहीं दिए, तो आपको बुरा लगता है। लेकिन आप यह क्यों नहीं समझते कि लोगों ने आपको चिढ़ाने का बीड़ा उठाया है। जितना आप उत्तेजित होंगे, उतना ही आपका रुतबा कमजोर होगा।
मिथुन ( Gemini ) :- किसी के बहकावे में आना अपने ऑरिजनल आइडियाज को खोने जैसा है। आप अपने विवेक से जीवन को क्रिएटिव डायरेक्शन में ले जाएं। दूसरे क्या कहते हैं इसे ज्यादा तूल नहीं दें। दूसरों की हालत से भी दुखी ना हों। जब समय आएगा, तब आप भी पीछे नहीं रहेंगे। आज आप इन सबसे आगे ही रहेंगे।
कर्क ( Cancer ) :- खेल और मनोरंजन के लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही होगा कि आप किसी मनोरंजक स्थान पर सपरिवार विराजमान होंगे। रही बात डिनर की, तो उसके लिए आप सबकी सलाह पर प्रचलित ठिये पर जाकर डिनर कर सकते हैं।
सिंह ( Leo ) :- किसी परीक्षा की तैयारी के लिए आप अभी से जुट जाएं। अगर मामला किसी सरकारी विभाग का है, तो फिर काफी सजगता और एकाग्रता से अपने विषय को रट लें। नौकरीशुदा लोगों के लिए समय आगे बढ़ने का है। इन दिनों आप सबकी गुडबुक्स में हैं, तो आपका चयन होना निश्चित है।
कन्या ( Virgo ) :- किसी मसले पर अपने ही लोगों से बहसबाजी हो सकती है। हालांकि, इन दिनों एक रहस्मय ग्रह आपकी राशि की टोह ले रहा है और इसका काम यह भी हो सकता है कि यह ग्रह आपके सभी अच्छे बुरे कर्म का विश्लेषण करे। अत: जहां तक हो सके आज के दिन किसी ऐसे काम के लिए तैयार नहीं हों जिसमें रिस्क हो। आप अपना बचाव अवश्य करें।
तुला ( Libra ) :- क्रेडिट कार्ड के चक्कर में नहीं पड़ें क्योंकि इसके प्रयोग से आप आने वाले दिनों में आर्थिक तंगी के दौर में उलझ सकते हैं। आपके बजट में आज जो कुछ भी सीमित है उसी में काम चलाएं और थोड़ा बहुत अपने चाहने वालों के लिए भी रख छोड़े। शॉपिंग के लिए अपराह्न का समय बेहतर होगा।
वृश्चिक ( Scorpio ) :- किसी अखड़ दिमाग व्यक्ति के कारण आज आप कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। हो सकता है आप कुछ ऐसी रणनीति अपनाना चाहते हैं जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। लेकिन इस रणनीति को अपनाने से फायदा हो सकता है। लेकिन आज का दिन कुछ ऐसा ही योगकारक है कि आप हमेशा के लिए ऐसे दुर्जन से मुक्ति पा ही जाएं।
धनु ( Sagittarius ) :- लोहा या निजी वाहन आपके लिए इन दिनों नुकसान का सबब बनते जा रहे हैं। यदि आप अपने वाहन से परेशान हैं, तो आज कुछ ऐसा मौका है जब आप इसे दुरुस्त करवा सकते हैं। यही उपक्रम आपके परिवार के अन्य सदस्य भी कर रहे हैं। किसी तरह ऐसे नुकसान से बचा जाए, तो आए दिन बिना किसी कारण मनी प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।
मकर ( Capricorn ) :- जब भी आपके पास कोई आने वाला होता है, तो कई काम आपके घरेलू अजेंडे में जुड़ जाते हैं। यही नहीं कुछ लिखने-पढ़ने के काम भी आप आज के दिन निपटाने की सोच रहे होंगे। लेकिन प्रात:काल से ही एक के बाद एक ऐसे झंझट आपके सामने आते-जाते रहेंगे जिन्हें आप कुशलतापूर्वक निपटाएंगे। शाम तक किसी मीटिंग या जरूरी गेट-टु-गेदर में जाना भी जरूरी है।
कुंभ ( Aquarius ) :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्तता से भरा होगा। लेकिन आप समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। हो सकता है कोई मांगलिक कार्य भी आप सिद्ध कर जाएं। परिवार के सदस्य भी आपसे खुश हो सकते हैं। आपके जीवन में एक नया बदलाव भी आ सकता है। आप अपनी पूरी सूझ-बूझ और धैर्य से काम लें, सफलता जरूर आपका दरवाजा खटखटाएगी।
मीन ( Pisces ) :- आज का दिन आपको संयम और धैर्य से काम लेने का है। समय का दौर कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है। लोगों को जल्दी प्रभावित करने की कला आपके अंदर है, तभी आपका व्यक्तित्व भी दिन-प्रतिदिन बहुआयामी होता जा रहा है। सामाजिक स्तर के कुछ कार्य ऐसे होंगे जिसे आज आप अपने स्तर पर करने जा रहे हैं। शाम को ही किसी पार्टी या उत्सव में शरीक होना होगा।

