फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे सैफ अली खान और करीना कपूर
ताजा खबरें, मनोरंजन 1:48 pm
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की तैयारियां बहुत जोरों से चल रही हैं। शादी की तारीख 4 फरवरी बताई जा रही है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
सैफ और करीना फरवरी में निकाह कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो निकाह की तारीख 4 फरवरी तय हो चुकी है लेकिन करीना और सैफ इसकी घोषणा अपनी फिल्म एजेंट विनोद की रीलिज के बाद ही करेंगे। सैफ और करीना पिछले चार चाल से एक-दूसरे के साथ हैं। सूत्रों ने बताया कि शादी की तैयारियां बहुत जोर-शोर से चल रही है। करीना की शादी का जोड़ा डिजाइनी रितु कुमार बना रहे हैं और सैफ ने 4-5 कैरेट की हीरे की अंगूठी का ऑर्डर भी दे दिया है।

