प्रतिष्ठित खेल लेखक पीटर रोबक की दक्षिण अफ्रीका में संदिग्ध अवस्था में मौत

सिडनी। प्रतिष्ठित खेल लेखक पीटर रोबक दक्षिण अफ्रीका में अपने होटल में मृत मिले। वह वहां आस्ट्रेलिया और मेजबान देश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को कवर करने गए थे। ब्रिटेन में जन्में 55 वर्षीय रोबक ने कैंब्रिज में कानून की पढ़ाई की और खेल लेखक बनने से पहले 335 प्रथम श्रेणी मैच खेले। उन्होंने जल्द ही अपने लेखन से ढेरों प्रशंसक बटोरे।


मीडिया के मुताबिक वह नियमित तौर पर आस्ट्रेलियन ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन को प्रतिक्रिया देते थे और देश के फेयरफेक्स समाचार पत्रों के लिए भी लिखते थे। वह आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज कवर कर रहे थे और न्यूलैंड्स के अपने होटल में मृत मिले। रोबक की मौत किन हालात में हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन सिडनी मार्निंग हेराल्ड के मुताबिक कथित तौर पर उन्होंने अपनी मौत वाले दिन पुलिस से बात की थी।


हेराल्ड के प्रबंध खेल संपादक इयान फज ने कहा, 'पीटर बेहतरीन लेखक था जो क्रिकेट प्रेमी आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए कवि की तरह था।' उन्होंने कहा, 'वह बेजोड़ इंसान भी था जिसकी निश्चित तौर पर कमी खलेगी।' एबीसी के ग्रैंडस्टैंड खेल कार्यक्रम के प्रमुख क्रेग नोरेनबर्ग्स ने रोबक की मौत के समाचार को 'बेहद दुखद खबर' करार दिया। उन्होंने कहा, 'शानदार पत्रकार के अलावा वह ग्रैंडस्टैंड कमेंटरी टीम का अभिन्न अंग थे।'


नोरेनबर्ग्स ने कहा, 'हमारे लिए वह क्रिकेट के खेल को इस तरह पेश करते थे कि अगर आपको खेल पसंद नहीं है तो भी वह जिस तरह काम करता था आपको वह पसंद आएगा।' वर्ष 1988 में विजडन क्रिकेटर आफ ईयर रहे रोबक ने 1980 के दशक में इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट की कप्तानी की और 1991 में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट से संन्यास के बाद नियमित तौर पर डेवोन टीम के लिए खेले। रोबक ने खेल पर कई किताबें लिखी और उन्हें उनकी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता था।

Posted by रवि चौहान at 1:48 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh