आज का राशिफल : 15 नवम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 12:50 am
वृष (Taurus):- अपनी मंजिल पर पहुंचकर भी आप कभी - कभी अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी आपको वक्त लग सकता है। ऐसे में अगर आप तत्काल कमर कस लें और अपने बचे हुए कामों को जल्दी पूरा कर लें , तो आपको फायदा हो सकता है। आलस्य और आशंका को त्याग कर कम साधनों में भी सफलता पाई जा सकती है।
मिथुन (Gemini):- आप चीजों को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट रहेंगे। गंभीर से गंभीर मामले भी आपको विचलित नहीं करते हैं। हो सकता है कि कोई ऐसा ही गंभीर मामला इन दिनों आपकी रोजी - रोटी को प्रभावित कर रहा है। नियम और कानून की परवाह करते हुए आप अपने काम में तत्पर रहें। शाम तक कोई न कोई मार्ग आपके लिए खुल ही जाएगा। आखिर साहस और धैर्य दिखाने से ही सब मामले निपटाए जा सकते हैं।
कर्क (Cancer):- आज सुबह - सुबह कुछ ऐसी खबर आपको मिलेगी कि आपका धनकोष वृद्धि की ओर होगा। आपको या तो कहीं से अपना दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है या फिर किसी दूसरे के लिए किए गए कार्य का मेहनताना मिल सकता है। अगर आपने किसी संस्था या टीम के साथ काम किया हुआ है तो उनकी ओर से भी कोई लाभदायक पेशकश आपको की जा सकती है।
सिंह (Leo):- आज आपका अपना कामकाज छोड़कर कहीं पिकनिक या छुटटी बनाने का मूड रहेगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ आगे की योजना भी तैयार करनी होगी। अगर आपका घर से निकलने का कार्यक्रम हो , तो अपना फालतू सामान घर पर ही छोड़ जाएं। हो सकता है बाहर कहीं आपके सामान पर अवांछित तत्वों की नजर हो।
कन्या (Virgo):- आज के दिन आपको किसी वाद-विवाद या समस्या का हल निकालना जरूरी है। आपको अन्य दूसरे लोगों का भी सहयोग लेना पड़ सकता है। इसलिए दोपहर तक किसी से वैर-विरोध नहीं बढ़ाएं , तो अच्छा है। उसके बाद कुछ ऐसा बदलाव आ रहा है कि अचानक ही आपकी मनोकामना पूरी होने जा रही है। शाम के समय आप एकदम बदले हुए रूप में सबके सामने हाजिर हो सकते हैं।
तुला (Libra):- अपने किसी स्वजन या नजदीकी मित्र के लिए किसी फंक्शन का आयोजन करना आपकी जिम्मेदारी है। आज के दिन किसी ऐसी ही जिम्मेदारी को आप पूरा करने वाले हैं। दूसरों के लिए किया गया यह पुण्य कार्य आपके यश और सम्मान को चार चांद लगा सकता है। लेखन और अध्ययन के लिए भी कुछ समय निकालें क्योंकि कुछ जानकारियां आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
वृश्चिक (Scorpio):- हमेशा की तरह आज भी कोई व्यक्तिगत कार्य आपको सारे दिन काम में उलझाए रखेगा। अपने दिनभर के कार्य का विश्लेषण करने से आपको शाम तक पता लगेगा कि आप कहीं पर कोई भूल करके आए हैं। इस भूल को सुधारने के लिए तुरंत ही किसी से संपर्क करना होगा। जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता है , तब तक आपको भी मैदान में डटे रहना होगा।
धनु (Sagittarius):- आज के दिन आपको अपने कामकाज की विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। हो सकता है इसमें आपका कोई तात्कालिक फायदा नहीं हो फिर भी जिस संस्था के लिए आप काम कर रहे हैं , उसका लाभ सोचना भी आपका कर्तव्य है। यही लाभकारी प्रयास आपके लिए एक अच्छा उदाहरण बन जाएगा और लोग समय - समय पर आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ करते रहेंगे।
मकर (Capricorn):- वैसे तो आप अपने घर-परिवार के सदस्यों की पूरी चिंता रखते हैं लेकिन आज आपको किसी एक सदस्य की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। हो सकता है कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है , तो आज आप उससे कम परेशान रहेंगे। यथोचित खर्च करने के उपरांत आपका परिजन स्वस्थ हो सकता है। इसलिए संकट को टालने के लिए अपनी अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करके रखें। पैसा कहीं पर काम आ सकता है। कामकाज में आलस्य या लापरवाही से बचें।
कुंभ (Aquarius):- आज आप कई प्रकार के उलझनों में ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई चीज या गिफ्ट खरीदने की जल्दबाजी रहेगी , दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन वगैरह भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ और इच्छा शक्ति बहुत काम आएगी। थोड़े से समय में सारी व्यवस्था ठीक हो जाएगी और लक्ष्य के प्राप्ति में आपका योगदान भी उल्लेखनीय रहेगा।
मीन (Pisces):- आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। एक न एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा। बेहतर होगा कि आज से ही अपने को इस ओर मोड़ लें। आखिर संकल्प लेने से ही कार्य की सिद्धि होती है।

