आज का राशिफल : 16 नवम्बर, 2011

मेष (Aries):- आज के दिन आपकी ग्रह दशा क्लेश और झगड़े से दूर रहने का संकेत दे रही है। कुछ ऐसा अप्रिय विवाद प्रात : काल के समय ही पैदा हो सकता है। दोपहर बाद कुछ सुलह-शान्ति हो जाएगी लेकिन मानसिक तनाव और कई प्रकार की आशंकाएं आपको सारे दिन ही बेचैन रखेंगी। किसी से अपनी बात कहकर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं।

वृष (Taurus):- अपने कामकाज और व्यापार को सुधारने के लिए आप कुछ नई पहल शुरू करें। यदि आप किसी काम को करने में तत्पर रहेंगे तो दूसरे भी आपका अनुसरण कर सकते हैं। यदि परिणाम अनुकूल हो जाते हैं तो इस सबका श्रेय आपको ही मिलेगा। आपकी सलाह और नेतृत्व करने की क्षमता सभी के लिए एक आदर्श बन सकती है।

मिथुन (Gemini):- किसी व्यक्तिगत या कार्य क्षेत्र से सम्बन्धित संवेदनशील मामले को हल करने में आज आपकी हार्दिक इच्छा रहेगी। आपको दूसरों की बातों पर भी ध्यान देना होगा और जो लोग आपको कुछ नई तरकीब और रास्ता बता रहे हैं उनके लिये भी मार्ग तय करना होगा। जहां तक आर्थिक प्रबन्धन का सवाल है, तो अभी ऐसी कोई भारी जिम्मेदारी आपके ऊपर नहीं रही है।

कर्क (Cancer):- यदि आप अपनी समस्याओं पर लोगों की राय मांगते हैं तो सभी लोग आपके सामने अपनी प्रतिक्रिया खुशी से जाहिर करेंगे। नौकरी और घरेलू योजनायें सफलता की ओर बढ सकती हैं। हो सकता है आज अपराहन में कुछ जरूरी सामान या खरीदारी करने का मूड भी बन जाये। घर से बाहर निकलना लाभप्रद रहेगा।

सिंह (Leo):- आप अपने रोजमर्रा के रूटीन काम से बोर हो गए हैं तो कुछ बदलाव लाने के लिए नई योजना बनानी होगी। हो सकता है कोई अनोखी सलाह या विचार आपके मन को हिट कर जाए। यदि यात्रा करनी है तो मनोरंजन के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करें जो आपके लिए परिचित हो। अज्ञात स्थल में जाने से रिस्क हो सकता है।

कन्या (Virgo):- अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने के लिए आजकल आप काफी गम्भीर नजर रहे हैं। यह सब एक जरूरी कदम है जिसको उठाने से आपके सभी परिजन और मित्रगण आपके प्रति संवदेशील हो सकते हैं। हो सकता है जितनी मजबूरी आप जाहिर कर रहे हैं उसके चलते एकाएक ही कोई चमत्कारी हल निकल आए।

तुला (Libra):- यदि आप युवा और रोमांटिक विचारों के हैं तो आपको जल्द ही कोई रंगीन मिजाज साथी मिलने वाला है। आपको अपने विषय में कोई भी बात छुपाकर कहने की जरूरत नहीं है। आपका व्यक्तित्व और आचरण देखकर दूसरा आपकी ओर और भी ज्यादा आकर्षित हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध बनाने में कुछ खोना भी पड़ता है।

वृश्चिक (Scorpio):- आज के दौर में जिन लोगों की आप उपेक्षा कर रहे हैं वही समय पर आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। जिनकी दोस्ती आपने अभी तक बिना किसी खटके के निभाई है और समय-समय पर अपने सभी मतलब उनसे निकाले हैं अब उनका साथ छोड़ना आपके हित में नहीं होगा। आंख बन्द कर चलने से ठोकर लग सकती है।

धनु (Sagittarius):- किसी अनजाने व्यक्ति का परिचय आज आपके लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सकता है। ऐसे व्यक्ति का आपके ऊपर जो रचनात्मक प्रभाव पड़ा है वह आपकी नौकरी या कारोबार में एक वरदान साबित होगा। इन सबको अपनाने से केवल आपको आर्थिक फायदे मिलेंगे बल्कि आपके कार्यक्रम भी ज्यादा सार्थक हो सकते हैं।

मकर (Capricorn):- किसी सरकारी या ऑफिशल अड़चन के कारण आपकी पदोन्नति या प्रमोशन रूक सकती है। लालफीताशाही और सरकारी कामकाज में देरी से आपके कई महत्वपूर्ण मामले लम्बित पड़े थे। आज के दिन कुछ ऐसी हलचल हो सकती है कि आपके सभी अटके हुए कार्य एकाएक बनते हुए नजर आएं।

कुंभ (Aquarius):- इस समय आपकी ग्रहदशा कुछ प्रतिकूल चल रही है। मित्र और रिश्तेदार आपके ऊपर हावी हो रहे हैं। किसी ज्ञात या अज्ञात कारण से आपके ऊपर बढ़ते व्यय का बोझ भी आने वाला है। इस सब के लिए आपको सन्तोष और धैर्यपूर्वक परिस्थितियों से जूझना होगा। अपनी सूझबूझ और चालाकी से आप इन सब मामलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

मीन (Pisces):- इस वक्त आपकी ग्रह दशा आपके हर काम में यथा संभव मददगार साबित हो रही है। लगातार मिलने वाली सफलता से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आपके सम्पर्क सूत्र और शुभचिंतक आपके लिए नए व्यापार या कारोबार के द्वार खोल सकते हैं। हो सकता है आप कुछ दिनों तक काफी व्यस्त रहें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:18 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh