आज का राशिफल : 17 नवम्बर, 2011

मेष (Aries):- आपको अपने कार्य क्षेत्र में हमेशा ही दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। कभी-कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करनी भी बेहद जरूरी है। हो सकता है कि सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपके तनाव कम हो जाएं। आखिर शांति और गंभीरता से ही दुनिया में सभी ने अपने बड़े-बड़े इरादे पूरे किए हैं।

वृष (Taurus):- आपका दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देखकर आपके मन में संवेदना और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन , मन और धन से मदद कर सकते हैं। यह व्यक्ति चाहे परिवार का हो या परिवार से बाहर का , आगे चलकर आपके काम आ सकता है। अगर आप किसी पढ़ने-लिखने के काम को पूरा कर लेना चाहते हैं , तो भी आज का दिन फायदे वाला है।

मिथुन (Gemini):- आज आप कुछ ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं , जो आपसे बार-बार फायदा उठा रहा है। आपको चाहिए कि ऐसे व्यक्ति से अधिक न उलझें। क्योंकि इनका ध्येय आपको नुकसान पहुंचाने में ही लगा रहता है। जहां तक हो सके , अपनी जमा-पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूल खर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट की चपेट में आ सकते हैं। शाम के समय किसी सभा समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कर्क (Cancer):- आज आप जिस पद पर काम कर रहे हैं , वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं। आपको विकल्प के रूप में अपने लिए कहीं दूसरे काम की भी खोजबीन करनी चाहिए। अगर आपका स्वाभिमान जाता है , तो आप कभी भी अपने को इस प्रकार के दबाव से मुक्त कर सकते हैं।

सिंह (Leo):- अगर आपने कोई जरूरी काम या लक्ष्य पर विजय प्राप्त करनी है , तो आपको अभी से ही उसकी शुरुआत करनी होगी। लंबी दौड़ जीतने के लिए शुरू से ही आगे निकलना पड़ता है। अगर आप जल्दबाजी न भी करें , तो भी अपने निश्चय से पलटें नहीं। दृढ़ संकल्प और अटल विश्वास ही आपकी राशि का गुण है।

कन्या (Virgo):- आज के दिन आप अपने एक्सपीरियंस को सही जगह पर इस्तेमाल करेंगे। अगर कोई अपनी मनमानी कर रहा है , तो उसे जवाब मिल जाएगा। आपके द्वारा उठाया गया कदम दूसरों के लिए एक रास्ता बनकर समाने आएगा। शाम तक आपके द्वारा बटोरा गया धन या मान-सम्मान एक बहुमूल्य उपहार बन सकता है। इसको सही स्थान पर सुरक्षित रखना होगा।

तुला (Libra):- आज आपके मुकाबले में कोई प्रतियोगी खड़ा हो सकता है। जिस तरह आप दिन-रात एक करके अपनी तरक्की के लिए प्रयासरत रहते हैं , ऐसा नेचर हर किसी का नहीं होता। आपने जिस तरह का बिहेवियर दूसरों के साथ रखा है , वैसा ही आपको दूसरों से मिल सकता है। अगर कोई आपके साथ पक्षपात या धोखाधड़ी करेगा , तो उसकी पोल भी खुल जाएगी।

वृश्चिक (Scorpio):- आपकी सफलता का रहस्य यही है कि आप सही वक्त पर अपने काम की शुरुआत कर लेते हैं। आज भी आपको किसी ऐसे काम की शुरुआत करनी है , जो जल्दी ही आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जहां तक हो सके , किसी भी सुअवसर को हाथ से न जाने दें। अगर काम को किसी भी स्तर पर टाला न जाए , तो अच्छे काम के लिए सभी की प्रशंसा आपको मिलती रहेगी।

धनु (Sagittarius):- आज के दिन कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आपको फाइनेंशल एरिया में कुछ समस्याएं पैदा कर सकते हैं। जहां तक हो सके , अपने सभी आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। छोटी-सी गलती , लापरवाही या उदारता आपको संकट में डाल सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति को लिफ्ट न दें और न हीं किसी के गारंटी फॉर्म पर साइन करें। अगर कोई बुरा मानता है , तो कोई बात नहीं लेकिन आप भारी-भरकम नुकसान से बच जाएंगे।

मकर (Capricorn):- लगातार असफलता के बावजूद आपकी उम्मीद और आपका साहस अभी तक कायम है। अपने कर्तव्य और कर्म पर ध्यान देते रहने से ही आपका मनोबल अभी भी कायम है। आज के दिन किसी ऐसे ही जोखिम का लाभ आपको होने जा रहा है। अगर आपके काम में कोई रोड़ा अटकाने की कोशिश करे , तो उसके साथ शक्ति से निपटें। चुप रहने से दूसरों का साहस बढ़ जाता है और वे बार-बार आपके कार्य क्षेत्र में दखलअंदाजी करने से नहीं चूकते। वैसे , ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।

कुंभ (Aquarius):- अपने मित्रों और प्रियजनों के खातिर आप कुछ ज्यादा ही चिंतित हो जाते हैं। अपने काम छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बरबाद कर लेते हैं। आज के दिन भी आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। नई जिम्मेवारी लेने से पीछे न हटें। काम-काज की स्थिति अनुकूल हो रही है। जल्दी ही आपके हालात भी बेहतर हो सकते हैं। कोई साथ नहीं दे , तो अकेले ही जुट जाएं।

मीन (Pisces):- आपके सभी कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इंतजार करते हैं , तो आपके काम अटक जाते हैं। किसी न किसी व्यक्ति के साथ टकराव रहने से आपकी यह स्थिति नुकसान देह साबित होती है। आज भी आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें। अगर आप अपने काम में मग्न रहते हैं , तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता है। दूसरों के काम में ज्यादा रुचि लेना ठीक नहीं है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh