ओमान ऑयल कंपनी के साथ मिलकर इस्पात संयंत्र लगाएगा सेल

सेल ने ओमान ऑयल कंपनी के साथ एक शुरुआती करार किया है.

दोनों कंपनियां ओमान में करीब 15,000 करोड़ रुपये के निवेश से 30 लाख टन क्षमता का इस्पात संयंत्र लगाएंगी. इस उपक्रम में सेल बड़ा भागीदार होगी.

इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा, ‘सेल ने ओमान ऑयल कंपनी के साथ सहमति ज्ञापन ‘एमओयू’ पर दस्तखत किए हैं, जिसके तहत वहां 30 लाख टन क्षमता का इस्पात संयंत्र लगाया जाएगा.’

सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा ने कहा कि ओमान ऑयल कंपनी के साथ छह माह में इस बारे में पक्का करार हो जाने की उम्मीद है. इसके बाद संयंत्र का निर्माण ढाई से तीन साल में पूरा हो जाएगा.

सेल के चेयरमैन ने कहा, ‘हम व्यवहार्यता रपट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. ओमान ऑयल कंपनी के साथ अंतिम करार अगले छह माह में होने की उम्मीद है.’ हालांकि उन्होंने कहा कि प्रस्तावित उद्यम में शेयरधारिता पर अभी फैसला नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि बहुलांश हिस्सेदारी सेल के पास रहेगी.

वर्मा ने कहा,‘वे हमारी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगे. हम बाजार पर काबिज होना चाहते हैं. हमारे पास इस उद्यम में बहुलांश हिस्सेदारी होगी.’

ओमान सालाना 30 से 40 लाख टन इस्पात की खपत करता है. हालांकि इस देश की इस्पात विनिर्माण क्षमता 10 लाख टन सालाना की ही है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh