दक्षिणी सीरिया में सैनिकों के बीच संघर्ष में 90 की मौत
ताजा खबरें, दुनिया 9:16 am
कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक एक जानलेवा हमला था और राष्ट्रपति बशर अल असाद संकट को रोकने में नाकाम रहे हैं.
कल दक्षिणी प्रांत दारा में कई घंटे तक झड़प हुई. पूरे देश में कम से कम 90 लोगों के मारे जाने की खबर है.
सेना से अलग हुए लोगों के हमले से सैनिकों में नए विश्वास का संकेत मिलता है जो प्रदर्शनकारियों के साथ हैं.
संयुक्त राष्ट्र का आकलन है कि आठ माह से सीरिया में चल रहे विद्रोह में कम से कम 3,500 लोगों की जान जा चुकी है.

