आज का राशिफल : 20 नवम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 8:34 am
वृष (Taurus) 22 अप्रैल - 21 मई: किसी ऐसी घटना से दो चार होना पड़ सकता है जो आपको हिला कर रख देगी। इस घटना से जीवन का एक बड़ा भारी नुकसान हो सकता है। वैसे, घबराएं नहीं, किसी हानि की आशंका बिलकुल नहीं है। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के प्रसंग बन सकते हैं। दफ्तर में अधिकारी को सहयोग करें तथा हमेशा इस बात को मानें कि अधिकारी हमेशा ठीक ही कहते हैं। आपके घर में मेहमान भी आने की संभावना है।
मिथुन ( Gemini ) 22 मई - 21 जून: किसी सुखद घोषणा या समाचार से प्रभावित होकर यात्रा की योजना बना सकते हैं। यदि यह यात्रा बिजनेस या विशेष कार्य को लेकर हो रही है तो फिर अपने विश्वस्त जनों को भी साथ लेने में कोई हर्ज नहीं है। अगर किसी से प्यार करते हें तो उसे बताइए। आपका मनसुबा स्वीकार हो सकता है। रोमांस के मामले में अच्छा दिन है।
कर्क ( Cancer ) 22 जून - 21 जुलाई: अपने काम को सुचारू रूप से करने के लिए किसी मशीनरी को खरीदाना चाहते हैं, तो समय ठीक है। जीवन साथी की सलाह पर ध्यान दें क्योंकि कोई ऐसा रास्ता मिल सकता है कि काम भी बन जाए और खर्च भी न हो। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। पिछले काफी समय से रुका कोई काम बन सकता है।
सिंह ( Leo ) 22 जुलाई - 21 अगस्त: अपने कार्यक्षेत्र में मैनेजमैंट द्वारा किए जा रहे भेदभाव के प्रति आपका विचार बहुत अच्छा नहीं हो सकता है जिसके चलते आप परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखने में ही भलाई है।
कन्या ( Virgo ) 22 अगस्त - 21 सितंबर: परम्परा और अंधविश्वासों के आप घोर विरोधी हैं लेकिन कुछ ऐसा घटित होगा जिसकी आपको उम्मीद नहीं होगी। आपकी अर्थव्यवस्था सुधर सकती है लेकिन प्रतीक्षा और प्रयास अभी जारी रखें। विलम्ब जरूर हुआ है लेकिन आगे चलते ही काम बन जाएगा। दफ्तर में किए गए अच्छे कामों के सुपरिणाम मिलने लगेंगे। कुल मिलाकर समय अच्छा हैं।
तुला ( Libra ) 22 सितंबर - 21 अक्टूबर: भविष्य को मद्देनजर रखते हुए किसी ऐसे काम का आगाज करें जिससे आपको ऐसे समय में आर्थिक सहायता मिल सके जब आप सक्रिय न रहें। दोपहर बाद जो कुछ भी होगा आपके हित में होगा। किसी दूर के स्थान की यात्रा करने के प्रसंग बन रहे हैं। अगर किसी परीक्षा का परीक्षाफल आने को है तो सफलता मिलेगी।
वृश्चिक ( Scorpio ) 22 अक्टूबर - 21 नवंबर: आज आप कुछ ऐसे अनुबन्ध या सम्पर्क प्राप्त कर सकते हैं जो कि लम्बे समय तक आपके कारोबार या बिजनेस का हिस्सा रहेंगे। इस फायदेमन्द कार्य में कुछ और लोगों का हिस्सा भी होगा, जिसके लिए आप कोई भी आनाकानी न करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात बढ़ेगी। समय कुल मिलाकर अच्छा ही है।
धनु ( Sagittarius ) 22 नवंबर - 21 दिसंबर: आज का दिन सफलता सूचक है। कार्यक्षेत्र या व्यापार में स्थिति बहुत ही उत्साहजनक होगी। लाभकारी सौदे आपके समक्ष तब होंगे और पिछले काफी अर्से से पीड़ी दे रही मन्दी से भी मुक्ति मिलेगी। यदि कोई जमीन-जायदाद या अचल सम्पत्ति के लेन-देन का मामला हो तो फिर कानूनी दांवपेच का भी ध्यान रखना होगा। दफ्तर में अधिकारी का सहयोग मिलता रहेगा ।
मकर ( Capricorn ) 22 दिसंबर - 21 जनवरी: किसी जोखिम भरे मामले को निपटाने के लिए आप अपने कानूनी सलाहकार को भी सम्पर्क स्थापित करें। हो सकता है काफी समय से चल रही परेशानियां भी दूर हो जाएं। काफी समय से चल रही मन्दी का असर आपके ऊपर भी पड़ रहा है लेकिन शाम तक किसी बड़ी समस्या का हल निकल आएगा। इस काम में विपरीत योनि के मित्र ज्यादा सहायक हो सकते हैं।
कुंभ ( Aquarius ) 22 जनवरी - 21 फरवरी : हवा के रुख की तरह आपके विचार भी जल्दी जल्दी बदल जाते हैं। आज कुछ ऐसे मामले आपके सामने होंगे, जिन पर गंभीरता से विचार करना होगा। अगर कोई महत्वपूर्ण काम हाथ में लिया है, तो उसके बनने की पूरी संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं तो कहीं से शादी का प्रपोजल आ सकता है। शाम के समय दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे।
मीन ( Pisces ) 22 फरवरी - 21 मार्च: आज रविवार के दिन अपने व्यस्त समय में से कुछ समय आपको अपने परिवार के सदस्यों को भी देना चाहिए। किसी विपरीत सेक्स के व्यक्ति की ओर से काफी फायदा होने की उम्मीद है। संतान पक्ष की ओर से कोई बेहतरीन समाचार मिलेगा। कोई ऐसा शुभ समाचार आपको मिलेगा, जिसकी आपको उम्मीद नहीं होगी। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है।

