साप्ताहिक भविष्यफल : 20 नवंबर से 26 नवंबर, 2011

मेष (Aries) 22 मार्च - 21 अप्रैल: इस सप्ताह के आरंभ में मामूली प्रयासों के बावजूद लाभ मार्ग प्रशस्त रहेगा। सहसा ही खुशी का समाचार मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी बेचैनी से होगी। जो काम आप करेंगे, वह इसी बेचैनी के चलते होगा। ऐसे में महसूस होगा कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं। थोड़ा घूमना फिरना पड़ सकता है लेकिन इसके लिए अपना साथी चुनते वक्त कुछ सावधानी बरतें। सप्ताहांत में कोई फैसला लेने में दिक्कत आए, तो घर के बुजुर्गो से सलाह लें।

वृष (Taurus) 22 अप्रैल - 21 मई: इस सप्ताह के आरंभ में घर के सदस्यों के साथ वैर-विरोध अथवा उच्चाधिकारियों से तनावपूर्ण संबंध समय-समय पर बनते ही रहेंगे। ऑफिस में साथियों का और घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह मध्य में बच्चों के करियर को लेकर हो रही चिंता आपसे थोड़ी दौड़-भाग करा सकती है। प्रियजन से दूरी होने पर फोन या ईमेल के जरिए उसे मिटाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। यदि इससे भी बात न बने तो एक गिफ्ट भिजवा दीजिए। सप्ताहांत में खान पान में सावधानी बरतना जरूरी है।

मिथुन ( Gemini ) 22 मई - 21 जून: इस सप्ताह के आरंभ में कुछ दुश्चिंताओं को छोड़कर समय अच्छा व्यतीत होगा। छिटपुट लाभ से ही संतोष कर लेना चाहिए। आपको कुछ समयं पहले खोई हुई कोई खास चीज मिल सकती है। किसी को बहुत पहले दिया गया उधार इस सप्ताह के मध्य तक वापस मिल जाएगा लेकिन खास बात यह है कि इसके अलावा भी सप्ताह भर आपको कई सरप्राइज मिलते रहेंगे। हो सकता है कि ऑफिस में आपको काई ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए, जिसका आप काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे।

कर्क ( Cancer ) 22 जून - 21 जुलाई: इस सप्ताह के आरंभ में विशेष प्रयासों के बावजूद भी लाभ मार्ग अवरूद्ध रहेगा। स्वभाव में भी मायूसी प्रकट होगी। यह सप्ताह कई रंग बदलेगा। पहले नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे लेकिन समय बीतने के साथ-साथ काम बनते नजर आएगें। बच्चों या घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। सप्ताहांत तक रुटीन के कामों में कुछ तब्दीली आ सकती है। आपकी पर्सनैलिटी में आता निखार युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन सकता है। आकर्षण महसूस करेंगे।

सिंह ( Leo ) 22 जुलाई - 21 अगस्त: इस सप्ताह के आरंभ में यदि आप साहस और धैर्यपूर्वक कार्य करें तो आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। सप्ताह मध्य में लेखक, संगीतकार और पत्रकार जैसे लोग लोगों की नजरों में चढ़ जाएंगे। आपका पॉजिटिव मूड खराब से खराब माहौल में भी ताजगी भर देगा। सप्ताहांत में किसी विदेश से आंखें चार हो सकती है। दिल पर काबू रखना थोड़ा मुश्किल लगेगा।

कन्या ( Virgo ) 22 अगस्त - 21 सितंबर: इस सप्ताह के आरंभ में उत्साहजनक समाचार मिलते रहेंगे। सुकार्यो की ओर ध्यान केंद्रित रहेगा। कामकाज को छोड़कर इधर-उधर जाना ठीक नहीं है। यह सप्ताह चुस्ती-फुर्ती से भरा होगा। आपके सहयोगी कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। सप्ताहांत में फाइनैंशल प्रॉब्लम का हल निकल आएगा। आपके प्रेमी के पास आपके लिए खास सरप्राइज होगा ।

तुला ( Libra ) 22 सितंबर - 21 अक्टूबर: इस सप्ताह के आरंभ में खरीद-फरोख्त अथवा लेन-देन के मामलों में उलझे रहेंगे। राजकीय संदर्भ भी गतिविधियों को प्रभावित करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में सोसायटी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके लिए कोई आयोजन हो सकता है। आपके प्रेमी को किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी। सप्ताहांत के साथ ही अपनी इच्छाओं को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक ( Scorpio ) 22 अक्टूबर - 21 नवंबर: इस सप्ताह के आरंभ में धर्म कर्म में अभिरूचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों की आज्ञा का अनुपालन करना जरूरी होगा। आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। सप्ताह मध्य में आप विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण पहले से कुछ ज्यादा महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सपोर्ट मिलता रहेगा। जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है इसलिए मामले को ज्यादा न बढ़ाएं। प्यार के आगे हमेशा पैसे को छोटा समझना चाहिए।

धनु ( Sagittarius ) 22 नवंबर - 21 दिसंबर: इस सप्ताह के आरंभ में आर्थिक तंगी का दबाव रहेगा या फिर अकारण भय और बेचैनी महसूस होगी। जरा सी भूल या गलतियों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सप्ताह मध्य में ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है बशर्ते आपके सहयोगी आपको सपोर्ट करें। सप्ताहंत तक आपको जो भी मिलेगा, वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा। आपने जो भी सपने देखें हैं, वह पूरे होते नजर आएंगे।

मकर ( Capricorn ) 22 दिसंबर - 21 जनवरी: इस सप्ताह के आरंभ में व्यापार में प्रयासों से स्त्री वर्ग का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन भी मिलेगा। सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। इस सप्ताह का मध्य आपके इम्ताहन जैसा है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। बिजनेस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सप्ताहांत में फ्रेंड से प्रॉब्लम आपको चिंतित करेगी।

कुंभ ( Aquarius ) 22 जनवरी - 21 फरवरी: इस सप्ताह के आरंभ में कार्य सिद्धि के प्रसंग प्रबल होंगे। अच्छे-अच्छे समाचार मिलेंगे। इस सप्ताह के मध्य तक किसी सौदे या लेन-देन के दौरान टेंशन न लें। बढ़ते खर्च को काबू में करना काफी कठिन लगेगा, लेकिन थोड़ी सी इच्छा शक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों और शुभचिंतकों के सपोर्ट से किसी बड़े प्रोजेक्ट को फाइनलाइज कर सकेंगे। रोमांटिक अफेयर्स में मजबूती आएगी लेकिन ऑफिस में काम के दौरान दिल और प्यार के मामले में नहीं पडें तो अच्छा है। सप्ताह का अन्त अच्छे समाचारों के साथ होगा।

मीन ( Pisces ) 22 फरवरी - 21 मार्च: इस सप्ताह के आरंभ में जिस तरह सुर और ताल के बिना संगीत मधुर नहीं होता है वैसे परिश्रम और युक्ति के बिना सफलता भी संतोष नहीं देती है। ऑफिस में हर तरह की रुकावटों और अड़चनों को आप अपने सीनियर्स की मदद से हटाते रहेंगे। माहौल संतोषजनक रहेग । यात्रा होगी और एसएमएस के जरिए कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। सप्ताह के मध्य तक जायदाद के बारे में किसी डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले सावधानी से काम लें। सीनियर्स का सहयोग कामयाबी की सीढ़ियां बढ़ने में मदद करेगा। सप्ताहांत में अच्छे समाचार भी मिलेंगे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:40 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh