आज का राशिफल : 21 नवम्बर, 2011

मेष (Aries) 22 मार्च - 21 अप्रैल: किसी निश्चय या संकल्प को पूरा करने के लिए आज के दिन आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक व्यक्ति की शरण में जाने की बात सोच सकते हैं। मानसिक तौर पर कुछ दिनों से आपके लिए एक एक छोटी मोटी घटना या समस्या कुछ नए और अजीब से संकेत दे रही है। आपके लिए शत्रु पक्ष और विरोधी भी आंखे तानकर बैठा हुआ है। इन सबसे लोहा लेना फिलहाल जरूरी होगा।

वृष (Taurus) 22 अप्रैल - 21 मई: आज के दिन आपको किसी ओर के लिए जहां छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी। वहां कुछ कानूनी मसलों के अलावा विवाद और मुकदमें उलझने की आशंका भी रहेगी। यदि आप अपनी मानप्रतिष्ठा के प्रति सचेत हैं तो हो सकता है आपके विपरीत विचार आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा दें। सभी प्रकार की रणनीति अपनाना जरूरी होगा।

मिथुन ( Gemini ) 22 मई - 21 जून: अपने परिजनों के द्वारा धन की बढ़ती मांग को लेकर आप कुछ देर खिन्न और स्तब्ध रह सकते हैं। लेकिन यह सोचकर भी आपको राहत मिलेगी कि एक लम्बे समय के बाद आप कुछ ठोस कार्य करने के लिए आगे आ रहे हैं। जितना भी हो आप इन लम्बित पड़े हुए विवाद को जल्दी से जल्दी सुलझाने में सक्रिय हो जाएं।
कर्क ( Cancer ) 22 जून - 21 जुलाई : अपने कारोबार या व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप काफी समय से अलग अलग किस्म के प्रयोग करते आ रहे हैं। लेकिन प्रयासों के बावजूद आपके द्वारा उठाए गए कदम और प्रयोग फिलहाल सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं। इन सब बातों पर जो समय और धन का नष्ट होना तय है, उसका मनस्ताप कुछ दिनों के बाद ओर भी बढ़ सकता है।

सिंह ( Leo ) 22 जुलाई - 21 अगस्त: अपने कारोबार में आर्थिक मामलों से निपटने के लिए आपको अपनी जमा पूंजी और बजट पर गम्भीरता से विचार करना होगा। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आप किसी ऐसे जरूरी निवेश या धन लाभ से वंचित हो जाएंगे जो आगे चलकर एक फायदे का सौदा बन सकता है। यदि पहले आपने इस दिशा में कोई सोच विचार नहीं किया तो अब भी उस तरफ मुड़ने में कोई हानि नहीं है।

कन्या ( Virgo ) 22 अगस्त - 21 सितंबर: धन की कटौती या खर्च की कटौती करना आजकल आपके लिए एक सिरदर्द बनता जा रहा है। जरूरी और महत्वपूर्ण कार्य बार-बार आप पर भारी पड़ते जा रहे हैं। वैसे तो कुछ दिनों में बहुत बड़े स्तर पर जो परिवर्तन हो रहे हैं उनसे आपको निश्चित रूप से राहत मिलगी।

तुला ( Libra ) 22 सितंबर - 21 अक्टूबर: कई मोर्चे पर आपको बार-बार सोच विचार करना पड़ रहा है, यह सब आज की जरूरत के हिसाब से ही चल रहा है। यदि आप किसी कारोबार या व्यापार में अपनी प्रौढावस्था से जुड़े हुए हैं तो उसके लिए कुछ महत्वपूर्ण व्यक्ति आपका पीछा कर रहे हैं। कुछ समय देकर उनसे मिलना भी आवश्यक होगा।
वृश्चिक ( Scorpio ) 22 अक्टूबर - 21 नवंबर : महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढाने में आपको कामयाबी हासिल होती है। नौकरी या बिजनेस में बहुत बड़े स्तर पर जो परिवर्तन हो रहे हैं वह आपके सोच विचार व्यक्तित्व के अनुसार ठीक ही हो रहे हैं। कुल मिलाकर आपको अपने व्यय भार पर अंकुश लगाना जरूरी होगा और बढते खर्च को रोकने के लिए अपनी आदतों को भी सुधार में लाना होगा।

धनु ( Sagittarius ) 22 नवंबर - 21 दिसंबर: आज के दिन आपका ध्यान भोजन, फैशन और धन कमाने में लगा रहेगा। किसी अच्छे व्यापार स्थल या शॉपिंग मॉल्स में जाकर कोई बहुमूल्य चीज खरीदने की योजना बनेगी। हो सकता है सांयकाल के समय किसी सभा समारोह या दावत में आपको बुलाया जाए लेकिन यह सब आप अपने नए कार्यक्रम के अनुसार पूरा करेंगे।

मकर ( Capricorn ) 22 दिसंबर - 21 जनवरी: नए साझेदारी या कारोबार करने के लिए आज के दिन बहुत अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। जीवन साथी के प्रति अच्छा व्यवहार रखना आपके लिए जरूरी होगा। अगर आप कुछ मामलों में अपने जीवन साथी से बेहतर सोच पैदा कर सकें तो उत्तम होगा। कोई ऐसा भी है जो लम्बे समय से आपको याद कर रहा है वह अचानक ही कहीं पर भी आपको मिल सकता है। यह एक सुखद क्षण है।

कुंभ ( Aquarius ) 22 जनवरी - 21 फरवरी: आज के दिन आपके अन्दर कुछ नए प्लान और ईरादे जग रहें हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही आपको लगेगा कि इन सबका पालन करना या अमल में लाना बहुत ज्यादा आसान नहीं है। कठिनाइयों और असमर्थता के चलते आपको कुछ वैकल्पिक उपाय भी खोजने पड़ सकते हैं।
मीन ( Pisces ) 22 फरवरी - 21 मार्च : अचानक ही कुछ ऐसी मजबूरी आपके सामने आ सकती है जिसमें कोई भारी खर्च करना पड़ रहा हो। लेकिन यह सोचकर संतोष कर सकते हैं कि कमाया हुआ धन आखिर किसी अच्छे काम में लगा देने से मन को सन्तोष ही मिलेगा। कुछ यात्राएं करने का भी मौका मिलेगा। कुछ निश्चय और संकल्प भी सांयकाल तक पूरे हो सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:55 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh