आज का राशिफल : 25 नवम्बर, 2011

मेष ( Aries):- आज आप धन्धे या कारोबार के लिए जिस बात को समझाने की कोशिश कर रहे हैं उसे कहना इतना आसान नहीं कि आप दूसरों को समझा कर अपना फायदा निकाल लेंगे। दूसरे से कुछ कहने से पहले मौका और समय का भी ध्यान रखें कहीं ऐसा हो कि अगला हडबड़ी में हो ओर आपको सुने का अनसुना कर दें। और किसी मसले पर चर्चा करने के लिए जीवनसाथी या प्रियजन का साथ मिल सकता है।

वृष ( Taurus):- आपके पास अगर कोई गुप्त योजना या प्रस्ताव है तो उसको आप फिलहाल अपने तक ही रखें। सबको बताने से कोई दूसरा उससे लाभ उठा सकता है और ऐन मौके पर आपकी कोशिश व्यर्थ जा सकती है। आर्थिक निवेश हो या फिर किसी फंड की खरीद उसके लिए भी यथोचित धन का इन्तजाम करना है। यदि आपकी बचत या देनदारी में असंतुलन पैदा हो रहा है तो बकाया की वसूली भी शाम तक कर लें।

मिथुन ( Gemini):- अगर आप किसी प्रकार के असमंजस या भ्रम में फंसे हैं तो उसका निवारण आज कर लें। कब तक आप दूसरो के कहने पर चलते रहेंगे। अपने दिलो दिमाग से काम लें। अगर किसी प्रकार प्रणय का मामला है तो उसे भी स्पष्टीकरण देने का अच्छा दिन है। दोपहर बाद कहीं पर भी डेटिंग तय की जा सकती है। सुधार निश्चित रूप से होगा। आपकी दुविधा भी दूर हो जायेगी।

कर्क ( Cancer):- किसी पिकनिक या मांगलिक कार्य तैयारी मे आज का दिन बीत सकता है। अगर आप किसी काम से बाहर निकलना चाहते हैं तो दिन अच्छा है पर पास-पड़ौस के किसी चुगलखोर की बातों पर ध्यान नहीं दें। अगर कोई आपकी काटछांट कर भी रहा है तो सारे तथ्य इकट्ठा करें और तभी कुछ कहने के लिए तैयार रहें। वैसे जरूरी नहीं कि आप बातों पर ज्यादा टेंशन लें। सब कुछ ठीक ठीक चलेगा।

सिंह (Leo):- आज आपके स्वभाव और व्यक्तित्व में एक विशेष प्रकार का आकर्षण होगा। लोग आपके पहनने और बातचीत करने के अन्दाज की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सिथिलता दूर होगी और काम में भी तेजी आयेगी। आपके अधीनस्थ या कुलीग्स भी कुछ हैरानी महसूस करेंगे। लेकिन सबका रूख आपके प्रेशर से काम निपटाने की ओर रहेगा।

कन्या ( Virgo):- हो सकता है यह कोई ग्रहीय प्रकोप हो कि कोई दिन सुबह से ही नकारात्मक ऊर्जा को लेकर आयेगा। घर से बाहर निकल कर कुछ राज रहस्य के मामले सामने आयेंगे लेकिन वापस घर आकर कुछ तनावपूर्ण माहौल रहेगा। जिससे घर के काम करने में भी कठिनाई आयेगी। किसी परिजन के स्वास्थ्य या उपचार को लेकर कुछ अफरातफरी हो सकती है। दौड़ भाग का नतीजा अच्छा ही निकलेगा।

तुला ( Libra):- कार्यक्षेत्र या नौकरी में उतार चढ़ाव या परेशानी सकती है। जमीन जायदाद या इन्वेस्टमेंट के किसी मामले में एक्सपर्ट लोगों से राय लेनी जरूरी होगी। कोई जरूरी लिखापढ़ी का काम भी आज नहीं हो पायेगा जितना भी हो सावधानी से अपने रास्ते को तय करें सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा की जरूरत है। शाम तक कोई अच्छी खबर या चिट्ठी पत्री मिल सकती है।

वृश्चिक ( Scorpio):- आप जैसे लोग पुरूषार्थ से अपने भाग्य की लकीरों को बदलने में विश्वास रखते हैं। ऐसे ही किसी चैलेंजिंग कार्य को पूरा करने के लिए आपकी गतिविधि केन्द्रित रहेगी। इसमें परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है। आर्थिक पक्ष भी धीरे धीरे मजबूत होता जा रहा है। किसी पक्के इरादे का शुभ परिणाम मिलने की आशा बलवती होगी। लोग भी आपकी तारीफ करेंगे।

धनु ( Sagittarius):- काफी समय से आपके साथ आपके कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति असहयोग और षड्यंत्र कर रहा है। कई बार आपके बने बनाये प्रोजेक्ट को विरोधी लोग ध्वस्त कर रहे हैं। यदि आप अपनी रणनीति में सफल हो जाते हैं तो कई लोगों पर आपका वर्चस्व कम हो जायेगा। कुछ ऐसी रणनीति अपनायें कि सभी अपने अपने झगड़े में उलझ जायें और आप उनसे आगे निकल जाएं।

मकर ( Capricorn):- किसी नये प्रोग्राम या व्यक्ति के आश्वासन पर आज आप फिर अपना भाग्य आजमाने की सोच रहे हैं। यदि आप कार्यव्यस्त हैं तो भी अपने जरूरी काम को पहले कर लेना चाहिए अन्यथा कहीं ऐसा हो कि आप बाहर से भी निराश होकर आयें और घरेलू काम भी बिगड़ जायें। आर्थिक समस्या का समाधान एक दो दिन में निकलेगा। अभी उतावली करना ठीक नहीं।

कुंभ ( Aquarius):- इस वक्त आप अपने कार्य क्षेत्र या व्यापार आपके जीवन के नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। आज कोई भी बड़ा कदम नहीं उठायें जो खर्चीला और सार्टकट हो। यदि आप कुछ करने के मूड में हैं भी तो किसी से कोई जिक्र या वायदा नहीं करें। उधार देने से आप फंस सकते हो अत : जमानत देने या उधार देने जैसे प्रसंग दिन के दौरान आये तो संभल जायें अन्यथा आगे चलकर परेशानी खड़ी हो सकती है।

मीन ( Pisces):- आपने बहुत सारी आशायें और उम्मीद अपने प्रियजनों को जगा रखी है कि इस वीकेंड पर उनका पालन करेंगे। आज आप तैयार हो जायें क्योंकि अब आप अपने वायदे को अधिक नहीं टाल पायेंगे। शाम को किसी अच्छे होटल या मॉल में जाकर सबके लिए शापिंग कर सकते हैं और देर रात्रि तक पिकनिक का आनन्द भी लेकिन सभी प्रकार की तैयारी पहले से करके रखें ताकि आडे वक्त पर किरकिरी हो।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:38 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh