आज का राशिफल : 26 नवम्बर, 2011

मेष ( Aries):- कुछ लोगों का अधिकांश समय इन्तजार में ही बीत जाता है और आज कल करते करते उम्र ही बीत जाती है। ऐसी ही स्थिति में आप भी अपने को महसूस करते होंगे जब कई दिनों से अटके हुए आपके जरूरी काम भी बनने में नहीं आते। आज के दिन भी कुछ ऐसा ही रूटीन अपराहन तक रहेगा परन्तु उसके बाद कुछ ऐसी खबर या फोनकाल आपक मूड बदल सकती है जब किसी काम के बन जाने का समाचार आपको मिलेगा।
वृष ( Taurus):- आज अपने कारोबार से प्रॉफिट बटोरने का दिन है सुबह से ही अच्छे मैसेज और फोनकाल आपके लिए और भी फायदेमन्द साबित हो सकती है। यदि समय मिल जाये तो सायंकाल का समय पार्टी-दावत में जाने के लिए भी अनुकूल है।
मिथुन (Gemini):- आज के दिन किसी मांगलिक कार्य की शुरूआत आप कर सकते हैं। पिछले कई महीनों से आप तनावग्रस्त और परेशानी के माहौल में रहने के कारण आपकी हिम्मत और गतिविधि फ्रीज हो गई थी लेकिन आज का दिन इन सबके दबाव से मुक्त रहेगा और किसी अच्छे प्रोजेक्ट की शुरुआत सायंकाल तक हो सकती है।
कर्क ( Cancer):- कुछ बढ़ते हुए काम का बोझ आपको आज सारे दिन बिजी रखेगा। हो सकता है इन सबके कारण आपकी पर्सनल लाइफ कुछ हद तक डिस्टर्ब हो जाये। लेकिन धैर्य और सुकून बनाये रखें और अपने आथिर्क नियोजन को पूरी तरह एक्सप्लाइंट करके कोष खजाने को मजबूत बनायें चूंकि अभी आगे भी खर्च बढ़ चढ़ कर होगा।
सिंह (Leo):- बिजनेस फील्ड में आपको आज अच्छा सहयोग मिलने जा रहा है। किसी प्रकार का कन्ट्रेक्ट या लम्बा चलने वाला काम आपके लिए धन कमाने का स्रोत बन सकता है। यदि आप आजीविका या कार्यक्षेत्र में ज्यादा उलझनें महसूस कर रहे हों तो उसके लिए भी आपका रास्ता साफ होने जा रहा ह। अपने बॉस आप ही होंगे।
कन्या ( Virgo):- इधर कई प्रकार की हैक्टिक हालत रही जिसके कारण आप कुछ अस्वस्थ भी अपने को महसूस कर रहे हैं। आज के दिन अचानक ही सभी मसले एक एक करके हल होते नजर आयेंगे और लाभ मार्ग में आने वाली रूकावटें भी सिमटती जायेंगी। सायंकाल तक किसी प्रियजन और या स्वीटहार्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा। हो सकता है इन सबके बीच कोई नया अडंगा आपके लिए एक नया सिरदर्द बनेगा।
तुला ( Libra):- इन दिनों कई प्रकार के प्रस्ताव आपके पास विचाराधीन हैं। यदि आप किसी की पराधीनता स्वीकारते हैं तो फिर ज्यादा दिन तक आपकी आजीविका स्थिर नहीं रहेगी। लेकिन अगर अपने ही बलबूते पर आगे पैर बढ़ाना चाहते हैं तो फिर फाइनेंस की प्राब्लम आपको मजबूर करती है कि अकेले कुछ नहीं होगा। अत: अपने बदले हुए दौर को संभालने के लिए सोच समझ कर ही कोई कदम रखें।

वृश्चिक ( Scorpio):- एक आदर्श वाक्य आपका सहारा बनता है कि भाग्य कर्म से जुड़ा है और कर्म कोई भी छोटा नहीं है। आज के दिन आपको अपने ही इस फॉर्म्यूले को साकार करने की नौबत आ सकती है और जिस काम को दूसरे लोग हाथ लगाने से डर रहे हैं उसे एक चुटकी में हल करने में आपको कोई नहीं रोक सकता है। यही सब सायंकाल तक आपके रेगुलर प्रॉफिट का सोर्स बनेगा और आप व्यस्त रहेंगे।

धनु (Sagittarius):- एक्सपेरीमेंट और प्रयोग करते रहना आपकी फितरत में है। बड़ी जल्दी आप मोर्चे से हटकर दूसरे मोर्चे पर डट जाने की उतावली करते हैं। यही कारण है कि आप जल्दी ही असफलता और अपने विरोधियों का टागेर्ट बन जाते हैं और इस हालत से उनके दिलों में शकून मिलता है जो आपके प्रबल विरोधी या राइवल रहे हों। बेहतर होगा कि आप रोज रोज अपना प्लान न बदलें और एक जगह डटे रहें।

मकर ( Capricorn):- सब कुछ नेचर यानि कुदरत के तौर तरीकों के अनुसार ही चलता है। रातों रात भी कभी कभी किसी की दुनिया बदल जाती है। ऐसा ही आपके साथ भी इन दिनों हो रहा है और रोज व रोज नये नये बदलाव आपके सामने पेश हो रहे हैं। बेहतर यही होगा कि आप अपने स्वार्थ की पूर्ति न करके किसी ऐसे काम को स्वीकार करें जिसके चलते आपका यश भी फैले और समाज में कोई आपको याद करता रहे।

कुंभ ( Aquarius):- काफी लम्बे अरसे के बाद ऐसा मौका मिलता है जब सब कुछ ठीक-ठाक ढंग से आगे बढने का संतोष बना रहे। आज का दिन चन्द्रमा आपके फेवर में है अत: धन की वसूली से लेकर कागज पत्र आदि के काम को दिन के समय निपटा सकते हैं। किसी लेन-देन के कारण उत्पन्न हुए डिस्प्यूट को हल कर सकते हैं या फिर सायंकाल किसी प्रियजन की शिकायत को दूर कर सकते हैं। हां कुछ खर्च पानी का इन्तजाम रखें।

मीन ( Pisces):- कुछ जद्दोजहद और परेशानी से आप कभी-कभी एकाएक ही उबर जाते हैं क्योंकि आपका बृहस्पति सदैव आपकी मदद करता रहता है। अजकल भी कुछ ऐसे ही अवसर आपको मिल रहे हैं जब लोग आपकी महत्वाकांक्षा को साकार करने में अपना सहयोग देना चाहते हैं। यदि आप अपने जॉब या नौकरी का फील्ड बदलना चाहते हैं तो फिर यह सोच लें पुरानी जगह के मुकाबले नई जगह पर कितना अधिकार सुख मिलेगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:21 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh