26/11 मामले की शीघ्र सुनवाई करे पाकिस्तान : विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा

विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान 26/11 मामले की शीघ्र सुनवाई करे.

विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने शनिवार को पाकिस्तान से कहा कि वह 26/11 को हुए मुम्बई हमले के षडयंत्रकारियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में खड़ा करे.

26/11 की तीसरी बरसी पर कृष्णा ने कहा, "मैं एक बार फिर पाकिस्तान से कहना चाहता हूं कि वह इस अपराध के षडयंत्रकारियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में खड़ा करें." इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी.

उन्होंने कहा, "भारत अब भी पाकिस्तान द्वारा निर्णायक कार्रवाई किए जाने का इंतजार कर रहा है."

उन्होंने कहा, "एक शांति वार्ता के माध्यम से विवादों को सुलझाया जाना चाहिए."

मुम्बई के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर हमला करने वाले 10 आतंकवादियों में से केवल अजमल आमिर कसाब नामक आतंकवादी को जीवित पकड़ा जा सका था.

इस जनसंहार में कसाब को कम से कम 59 लोगों की हत्या करने का दोषी पाया गया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:29 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh