राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किये वैष्णौदेवी के दर्शन
आध्यात्म, ताजा खबरें, राष्ट्रीय 4:33 pm
राष्ट्रपति शनिवार सुबह जम्मू के कटरा पहुंची. वहां एक घंटे के दौरान उन्होंने मंदिर में देवी के दर्शन किये और वैष्णौ देवी बोर्ड के सदस्यों से मुलाकात कर प्रबंधन का जायजा लिया.
राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे.
राष्ट्रपति जम्मू कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर हैं. उन्होंने कल जम्मू में प्राचीन रघुनाथजी मंदिर के दर्शन किये तथा श्री माता वैष्णौ देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की.

