आज का राशिफल : 27 नवम्बर, 2011

मेष( Aries):- रविवार के बावजूद आज के दिन आपको आराम करने को दिल गवाही नहीं देगा। हो सकता है सुबह-सुबह ही कोई ऐसा भूला-भटका काम आपको याद आ जाए जिसको पूरा करने में आपका पूरा दिन निकल जाए। बिजनेस के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से शाम के समय मिल लेना बेहतर रहेगा।

वृष(Taurus):- कोई प्रियजन या नजदीकी दोस्त आज आपको बहसबाजी या विवाद में उलझा सकता है। यदि आप अपने मिजाज को संतुलित नहीं रखेंगे तो आरोप-प्रत्यारोप बढ़ सकते हैं। ऐसा वातावरण आपकी छुटटी को खराब ही करेगा। अत: पहले से ही यह सोचकर चलें कि आपका इनसे ज्यादा लगाव नहीं है।

मिथुन(Gemini):- आज आपके फुर्सत और आराम के क्षणों को कोई प्रियजन खराब कर सकता है। हो सकता है उसकी जरूरत और मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़े। यदि आप उससे कुछ लेन-देन करेंगे तो फिर आगे चलकर उससे पीछा छुड़ाना भारी पड़ेगा। हालात देखकर काम करें।

कर्क(Cancer):- आज के दिन यदि आप अपने खिलाफ कोई बात किसी से सुनते हैं तो उस पर अधिक गौर न करें। उस व्यक्ति का भी विश्वास न करें जो आपको एक नई मुसीबत में डालने की कोशिश कर रहा है। कूटनीति और चाटूकारिता के परिणाम कभी-कभी बहुत गंभीर भी हो जाते हैं। यदि आप किसी अच्छे खान-पान की तलाश कर रहे हैं तो नजदीकी क्लब या रेस्तरां में जाना बेहतर होगा।

सिंह(Leo):- अपने घर-परिवार और जीवन शैली को अच्छे स्तर पर लाने में आप सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। आज के दिन भी आपको किसी पुराने मसले पर फिर से विचार करके अपने घर की साज-सज्जा और डेकोरेशन को दुरूस्त करनी होगी। अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य को नियमित रूप से अमल करने में दूसरों की मदद ले सकते हैं।

कन्या(Virgo):- आज के दिन का पूरा समय आपको अपनी शारीरिक इच्छा की पूर्ति करने में व्यतीत होगा। विपरीत योनि का कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपसे प्रेम या प्यार का निवेदन कर सकता है। यदि आपके अन्दर कुछ रोमांस पैदा हो रहा तो संबंध आगे बढ़ाने में आप खुले दिल से तैयार हो सकते हैं। ऐसे संबंध आपके लिए भी टॉनिक का काम करेंगे।

तुला(Libra):- वक्त पर कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेना आपके लिए हमेशा ही जरूरी होता है। अवकाश के दिन भी आप कुछ न कुछ ऐसे काम को अंजाम दे देते हैं जो आगे चलकर आपको राहत और फुर्सत के क्षण दे देता है। अपने चल और अचल संपत्ति का रखरखाव करने में आपका रविवार बखूबी इस्तेमाल हो जाएगा।

वृश्चिक(Scorpio):- किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के संपर्क से आपकी प्रगति और उन्नति की संभावनाएं बहुत ही मजबूत हो रही हैं। आज के दिन भी आपको ऐसे संपर्कों पर कुछ पानी और डाल देना चाहिए। यानी कि इन पर अपनी तरफ से उपहार और भेंट आदि देकर आगे के लिए छिटपुट लाभ मार्ग भी खोजने चाहिए।

धनु(Sagittarius):- अपने काम को निकालने के लिए आपको कूटनीति और उदारतापूर्वक दान-पुण्य करने का मौका भी निकालना होगा। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही आध्यात्मिक प्रेरणा आपको धन व्यय करने में सहयोग कर सकती है। यदि आप अपने परिजनों के साथ कहीं पर कोई मनोरंजन या मौज-मस्ती करना चाहें तो दिन का उत्तरार्ध भाग अनुकूल साबित होगा।

मकर(Capricorn):- आज के दिन आप खुद में सहनशीलता और दूसरों की मदद करने का जज्बा पैदा करने में कामयाब हो सकते हैं। इस वजह से आपके जीवन पहले से अधिक जगमगाहट और रोशनी आ सकती है जिसके आगे आपकी सहनशीलता और उदार मनोवृति झलक रही हो। वैसे भी आपके अंदर लोकप्रियता और समाज सेवा के कई आंतरिक गुण मौजूद हैं जिनके बल पर लोग अपने आपको श्रेष्ठ साबित करते हैं।

कुंभ(Aquarius):- आज के दिन आपको पूरी तरह आराम करना होगा। अच्छा समय हमेशा ही एक ही रूप लेकर नहीं आता है। वक्त के मिजाज में बदलाव होते रहते हैं यदि आप भी इसी बदलाव से प्रभावित हो रहे हैं तो आपको संतोष और सुख की अनुभूति मिलनी चाहिए। यदि आप और भी अच्छा वक्त देखना चाहें तो इंतजार करना होगा।

मीन(Pisces):- आज के दिन आप किसी पुराने संबंध का नवीनीकरण कर सकते हैं। कुछ व्यक्तिगत और सामाजिक उत्तरदायित्व भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद किसी पारिवारिक समारोह या उत्सव में शामिल होना पड़ सकता है। वैसे भी आजकल त्यौहारों के मौसम चल रहे हैं अत: दिल खोलकर इनके साथ अपने को भी जोड़ लें। एक नई ताकत आपके अन्दर आ सकती है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:02 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh