राहुल गांधी की सभा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश, ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय, janadesh 5:09 pm
शनिवार दोपहर पडरौना में राहुल गांधी की सभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोग उनके मंच के पास आकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे.
बताया जा रहा है कि सभा के दौरान राहुल गांधी ने अपना भाषण समाप्त किया उसी दौरान अचानक कुछ सपा समर्थक मंच के पास पहुंचे और अपने कपड़े फाड़ने लगे और राहुल व कांग्रेस विरोधी नारे लगाने लगे.
सुरक्षाकर्मियों इन्हें भगाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं.
बताया जा रहा है कि ये लोग राहुल के भिखारी वाले बयान से नाराज़ थे.
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है
