‘अन्ना ‘गांधीवादी’ ने हिंसा भड़काई, बेदी ‘पूर्व पुलिस अधिकारी’ .. ने लोगों से कानून तोड़ने को कहा
अन्य राज्य, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 5:06 pm
दिग्विजय का आरोप केंद्रीय मंत्री शरद पवार पर हुए हमले को लेकर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया के संदर्भ में था.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सिंह ने अपने दो पोस्ट में कहा है ‘‘अन्ना ‘गांधीवादी’.. ने हिंसा भड़काई. बेदी ‘पूर्व पुलिस अधिकारी’ .. ने लोगों से कानून तोड़ने को कहा. केजरीवाल ‘पूर्व आईआरएस’ .. ने दान गुमनाम लोगों को लौटाया.’’
उन्होंने लिखा है ‘‘शान्ति भूषण ‘पूर्व विधि मंत्री’ .. ने न्यायाधीशों को फिक्स करने का वादा किया. प्रणव दा आप कितने सही हैं. हमारा देश कहां जा रहा है.’’
पवार पर हमले की वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने निंदा की थी और आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा था ‘‘मैं नहीं जानता कि देश कहां जा रहा है.’’
सिंह ने शुक्रवार 25 नवंबर को एक अन्य ट्वीट में इस बात पर हैरत जताई थी कि क्या भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के बयान और हजारे की प्रतिक्रिया में कोई संबंध है. सिन्हा ने कहा था कि लगातार बढ़ती महंगाई का नतीजा हिंसा के रूप में सामने आ सकता है जबकि पवार पर हमले की खबर सुन कर हजारे ने कहा था ‘‘केवल एक थप्पड़?’’

