‘डैम 999’ देशभर के 550 सिनेमाघरों में रिलीज
ताजा खबरें, मनोरंजन 5:04 pm
यह फिल्म संयुक्त अरब अमीरात में रिलीज हुई जबकि सिंगापुर में इसका प्रदर्शन कल होगा.
केरल में 50 सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई जा रही है.
तमिलनाडु सरकार ने राजनीतिक दबाव के बीच इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी.
सरकार का कहना था कि इस फिल्म का शीर्षक तमिलनाडु और केरल के बीच विवाद का कारण बने मुल्लापेरियार बांध पर आधारित है.
राज्य सरकार ने कहा कि इस फिल्म की रिलीज दोनों राज्यों के बीच तनाव पैदा कर सकती है जिससे कानून व्यवस्था के लिए समस्या पैदा होगी.
प्रतिबंध के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का मन बना रहे निर्देशक सोहन राय ने इसे ‘पूर्णत: दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है और इसके जरिए वर्ष 1975 के चीन के बैंकीआओ बांध दुर्घटना की यादें ताजा होंगी.
इस हादसे में करीब ढाई लाख लोग मारे गए थे. उन्होंने कहा कि ‘डैम 999’ की शूटिंग बिना व्यवधान के,लगातार हुई थी और इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 16 कलाकार या अन्य सदस्य हैं.
इस फिल्म को हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया गया है और इसके निर्माता यूएई स्थित बिजटीवी नेटवर्क्स हैं.
