तीसरा टेस्ट मैच टाई, भारत ने श्रृंखला 2-0 से जीती
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 5:01 pm
मैच पूरे रोमांच के साथ खत्म हुआ. दर्शक भारत की जीत के लिए दुआएं मांग रहे थे. अंतिम गेंद पर मैच ने परिणाम दिया. मैदान में जब तक विराट कोहली थे तब तक भारत को अपनी जीत पर भरोसा था.
वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ तीसरे टेस्ट मैच में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 73 रन चाहिए.
वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 170 रनों के कुल योग पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं.
अब भारतीय टीम को जीत के लिए 73 रनों की दरकार है. विराट कोहली 27 रन बनाकर विकेट पर हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
कोहली ने 57 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया है. कोहली ने वी.वी.एस. लक्ष्मण (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन जोड़े. लक्ष्मण का विकेट 165 रन के कुल योग पर गिरा.
भारतीय टीम ने लक्ष्मण के अलावा सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर (11), वीरेंद्र सहवाग (60), राहुल द्रविड़ (33) और सचिन तेंदुलकर (3) के विकेट गंवाए हैं. गम्भीर का विकेट 19 रन के कुल योग पर गिरा जबकि सहवाग 101 रन के कुल योग पर आउट हुए.
पहली पारी में 94 रन बनाने वाले सचिन 106 रन के कुल योग पर और द्रविड़ 113 रन के कुल योग पर पवेलियन लौटे. सहवाग ने 65 गेंदों की अपनी तेज पारी में आठ चौके लगाए। द्रविड़ ने 49 गेंदों पर एक चौका लगाया.
इससे पहले, भारतीय टीम ने पांचवें दिन शनिवार को भोजनावकाश से पहले मेहमान टीम के आठ विकेट झटककर उसकी दूसरी पारी 134 रनों पर समेट दी. इस तरह मेहमान टीम को 242 रनों की बढ़त प्राप्त हुई.
भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा और रविचंद्रन अश्विन ने घातक गेंदबाजी की. प्रज्ञान ने जहां छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई वहीं अश्विन ने चार विकेट अपनी झोली में डाले.
सुबह के सत्र में नियमित अंतराल पर मेहमान टीम के विकेट गिरते रहे. शुक्रवार को नाबाद लौटे क्रेग ब्राथवेट 35 रन बनाकर और श्रृंखला में दूसरा शतक जड़ने वाले डेरेन ब्रावो 48 रन बनाकर ओझा के शिकार बने.
इसके बाद कैरीबियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और मार्लन सैमुएल्स (0), कार्ल्टन बाघ (1), केरेन पॉवेल (11) और रवि रामपाल (0) के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए.
इसके बार कप्तान डेरेन सैमी 10 और देवेंद्र बीशु शून्य के स्कोर पर अश्विन के शिकार बने. फिडेल एडवडर्स दो रन बनाकर नाबाद लौटे. मेहमान टीम के तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए.

