किरण बेदी के खिलाफ 24 घंटे के भीतर मामला दर्ज करने का आदेश

दिल्ली की एक कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को किरण बेदी के खिलाफ 24 घंटे के भीतर मामला दर्ज करने का आदेश दिया.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने किरण बेदी के खिलाफ विदेशी कंपनियों और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर धोखाधड़ी तथा कोष में अनियमितता के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.

कोर्ट ने सेक्शन 420, 406 और 120बी के तहत मामला दर्ज करने के आदेश पटियाला कोर्ट ने दिया है. देवेंद्र सिंह चौहान नाम के एक वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक जनहित याचिका डाली है, जिसमें किरण बेदी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

बेदी पर आरोप है कि उन्होंने अपने एनजीओ इंडिया विजन फाउंडेशन के तहत कई तरह की धोखाधड़ी के कार्यों को अंजाम दिया, जिसमें से एक केंद्रीय पुलिस संगठन के कर्मचारियों के बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर ट्रेनिंग देने का काम हाथ में लिया था. इसके बावजूद उन्होंने प्रति छात्र 15 हजार रुपए वसूले.

इसके अलावा उन पर आरोप है कि बेदी ने इन ट्रेनिंग केंद्रों के लिए प्रति केंद्र एक महीने में छह हजार रुपए वेदांता फाउंडेशन से जमीन और बिजली मुहैया कराने के नाम पर लिए, जबकि जमीन और बिजली की व्यवस्था का इंतजाम पुलिस संगठनों की ओर किया जा चुका था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:00 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh