नक्सली नेता किशनजी की मौत पर सवाल खड़े किये स्वामी अग्निवेश ने
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 4:37 pm
झारखंड के धनबाद पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने कहा कि पुलिस ने किशनजी को पहले पकड़ा फिर उनकी पहचान की और जंगल में ले जाकर हत्या कर दी.
उन्होंने पूरी घटना पर सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की बात कही है.
उनका कहना है कि एक तरफ सरकार बातचीत की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ किशनजी जैसे लोगों को मार गिराया जा रहा है. इससे देश की शांति बिगड़ सकती है.
उन्होंने कहा कि किशनजी को गिरफ्तार किया गया तो उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए था.
इसके अलावा अग्निवेश ने ग्रीन हंट पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपील करते हुए माओवादियों से संयम बरतने को कहा है.

