प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल-2 को लेकर शाहरूख से की पूछताछ

आईपीएल-2 मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने शाहरूख खान से पूछताछ की है.

बालीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरूख खान से आईपीएल में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में पूछताछ की गई है.

प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि आईपीएल दो के सिलसिले में शाहरूख के बयान दर्ज किए गए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था.

अभी तक इस मामले में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर और क्रिकेटर रवि शास्त्री से पूछताछ की जा चुकी है जो आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य थे.

सूत्रों ने बताया कि शाहरूख को खिलाड़ियों की खरीद,विज्ञापन, मुनाफे,नुकसान और अंशधारिता के प्रारूप के बारे में दो सप्ताह के भीतर दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है.

Posted by रवि चौहान at 12:20 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh