जून महीने तक कार्य करना शुरू कर देगा भटिंडा स्थित वायुसेना अड्डा

पंजाब के भटिंडा स्थित वायुसेना अड्डा अगले वर्ष जून महीने तक कार्य करना शुरू कर देगा.

इस अड्डे को वायुसेना के आधारभूत ढांचा आधुनिकीकरण योजना के तहत उन्नत बनाया जा रहा है.

रेथियंस नेटवर्क सेंट्रिक सिस्टम्स के सरनजीत औजला ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें उम्मीद है कि एमएएफआई के तहत भटिंडा वायुसेना अड्डे को अगले वर्ष के पहली तिमाही में शुरू कर देंगे.’

टाटा पावर एसईडी को वायुसेना अड्डे के आधुनिकीकरण का ठेका मिला है. इसके तहत अड्डे पर नये रनवे, नयी प्रकाश व्यवस्था और वायु यातायात नियंत्रण प्रणाली का निर्माण शामिल है.

एटीसी कलपुर्जे अमेरिका की रेथियान कंपनी मुहैया करा रही है जो अड्डे पर आटो ट्रैक तृतीय प्रणाली लगाएगी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:24 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh