42वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करेंगे शाहरूख खान
ताजा खबरें, मनोरंजन 1:39 pm
सरकारी बयान के मुताबिक महोत्सव गोवा में 23 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होगा. इस बार के महोत्सव की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है. इस बार के महोत्सव के पोस्टर को थोटा थारानी ने तैयार किया है.
महोत्सव के दौरान कलात्मक फिल्मों का प्रदर्शन होगा. दस दिन चलने वाले इस मेगा महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्मकार, कलाकार और फिल्म जगत से जुडी अन्य हस्तियां शिरकत करती हैं.
बयान में कहा गया कि फिल्म महोत्सव के दौरान भारतीय पैनोरमा की शुरूआत उरूमी फिल्म से होगी . इस दौरान रंजना आमी आर आस्बो और जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा भी दिखायी जाएगी.
महोत्सव के दौरान एनीमेशन, और 3 डी फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा . दुनिया भर की कई मशहूर फिल्मों का प्रदर्शन होगा . महोत्सव में 65 देशों की सौ से अधिक फिल्में देखी जा सकेंगी.

