राहुल गांधी आज से उत्तर प्रदेश के 5 दिनी दौरे पर

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मंगलवार 22 नवंबर से उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू कर रहे हैं.

राहुल का जनसंपर्क अभियान पांच दिनों का है और इसकी शुरुआत बाराबंकी से होगी.

बाराबंकी में सबसे पहले राहुल पार्टी के ज़िला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद वह रामनगर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

बाराबंकी के बाद राहुल बहराइच जाएंगे जहां वो कैसरगंज में एक सभा में शिरकत करेंगे. कैसरगंज की सभा के बाद राहुल बहराइच के राजाबूंदी में भी एक जनसभा में हिस्सा लेंगे.

अपने पांच-दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान राहुल 23 नवंबर को बहराइच के अलावा श्रावस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसभा करेंगे. अगले दिन 24 नवंबर को राहुल बलरामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश करेंगे. इसके बाद 25 नवंबर को राहुल सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जाएंगे. रोड शो के आखिरी दिन 26 नवंबर को वह महाराजगंज में सभा करने के बाद कुशीनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

यूपी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है. आगामी विधानसभा को देखते हुए हर पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ मज़बूत करने में जुट गई है और इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं रहना चाहती और इसी क्रम में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh