थाईलैंड में तीन माह पहले आई बाढ़ में अब तक 446 लोगों की मौत

थाईलैंड के ऊपरी हिस्से में तीन माह पहले आई बाढ़ में अब तक 446 लोगों की मौत हो चुकी है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि केंद्रीय प्रांत नेखोन सवान में सबसे अधिक 61 और अयुथया प्रांत में 53 लोगों की मौत हुई है.

मध्य जुलाई में भारी मानसूनी बारिश के कारण देश के ऊपरी भाग में स्थित बांधों द्वारा पानी छोड़ने से अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.

बाढ़ के कारण 25 जुलाई से अब तक 77 प्रांतों में से 64 प्रांतों के एक करोड़ लोग और 33 लाख घर प्रभावित हुए हैं.

देश के 13 प्रांतों के 70 राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और उत्तर जाने वाली रेलगाड़ियों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:46 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh