सरकार टीम अन्ना के सदस्यों को बदनाम कर रही है : किरण बेदी

सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि चुनाव को लेकर वह टीम अन्ना के सदस्यों को बदनाम कर रही है.

गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को लेकर सरकार के पास टीम अन्ना के सदस्यों की छवि धूमिल करने के मौकों की फिराक में रहने के अलावा कोई और काम नहीं है.

किरण ने संवाददाताओं से कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आयकर विभाग द्वारा मांगी गई रकम अदा कर दी है और उन्हें :किरण: भी रियायती हवाई यात्रा के एक विवाद में घसीटा जा रहा है, जिससे जाहिर होता है कि सरकार उन्हें बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं चूकना चाहती है.

उन्होंने दावा किया कि हजारे के टीम के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का कलंक नहीं है लेकिन सरकार उन्हें बदनाम करना चाहती है.

किरण के गैर सरकारी संगठन के एक कार्यक्रम में मौजूद क्रिकेटर आशीष नेहरा ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने का अन्ना का उद्देश्य सही है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:43 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh