रैनबेक्सी लैबोरेटरीज को दूसरी तिमाही में 464.6 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान
ताजा खबरें, व्यापार 10:10 am
फार्मास्यूटिकल कम्पनी रैनबेक्सी लैबोरेटरीज ने बुधवार को कहा कि उसे मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 464.6 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ.
कम्पनी को इसी अवधि में पिछले साल 308 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था.
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ सालों में लम्बी अवधि के वायदा सौदों में प्रवेश करने के कारण कम्पनी के लाभ कमाने की क्षमता पर असर पड़ा.
कम्पनी की बिक्री आलोच्य अवधि में आठ फीसदी बढ़कर 2,028 करोड़ रुपये रही.
बयान में कहा गया कि कम्पनी की कुल बिक्री में उभरते बाजारों का 60 फीसदी और विकसित बाजारों का 33 फीसदी योगदान रहा.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कम्पनी के शेयर बुधवार को 4.31 फीसदी गिरावट के साथ 475.40 रुपये पर बंद हुए.

