अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से नहीं जुदा है संघ : मोहन भागवत
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 10:09 am
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कोलकाता में कहा कि उनका संगठन अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़ा हुआ नहीं है लेकिन अगर उन्हें जुड़ने को कहा गया तो वे इसमें हिस्सा लेंगे.
उन्होंने कहा कि किसी भी ‘स्वयंसेवक’ को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से नहीं रोका गया है.
शहर के दौरे पर आये भागवत ने कहा, ‘‘हम आंदोलन में शामिल नहीं हैं. लेकिन संघ ने आरएसएस के किसी भी सदस्य को उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से नहीं रोका है.’’

