केपटाउन टेस्ट: दूसरी पारी में 47 रन पर सिमट गई ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 10:06 am
केपटाउन में आस्ट्रेलिया की आखिरी विकेट की जोड़ी ने टीम को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूनतम स्कोर पर सिमटने से बचाया जबकि बृहस्पतिवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन कुल 23 विकेट गिरे.
जीत के लिए 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर एक विकेट खोकर 81 रन बना लिये थे . दूसरे दिन 294 रन के भीतर 23 विकेट गिरे. ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला ने आखिरी घंटे में डटकर बल्लेबाजी की. इससे पहले शेन वाटसन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 96 रन पर समेटकर 188 रन की बढ़त ले ली थी.
इसके बाद आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 21 रन पर गिर गए. टीम दूसरी पारी में 47 रन पर सिमट गई जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका न्यूनतम और कुल चौथा न्यूनतम स्कोर है. नए खिलाड़ी वेनरेन फिलांडर ने 15 रन देकर पांच विकेट चटकाए. आस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी पीटर सिडल और नाथन लियोन ने टीम को 26 रन के न्यूनतम स्कोर पर सिमटने से बचाया. यह शर्मिंदगी न्यूजीलैंड को 1954-55 में झेलनी पड़ी थी जब इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टीम 26 रन पर आउट हो गई थी.
सिडल (नाबाद 12) और लियोन (14) ने आखिरी विकेट के लिए 26 रन जोड़े. आस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर 36 रन है जो इंग्लैंड के खिलाफ 1902 में उसने बर्मिंघम में बनाया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछला न्यूनतम स्कोर 75 रन है जो डरबन में 1949-50 में बनाया था. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रन बनाए जिसमें से 151 रन कप्तान माइकल क्लार्क के बल्ले से निकले थे. कल 107 रन पर खेल रहे क्लार्क ने सिडल (20) के साथ मिलकर 70 रन की साझेदारी की. इसके बाद वाटसन ने 20 गेंद में पांच विकेट चटकाए. लंच तक दक्षिण अफ्रीका के एक विकेट पर 49 रन थे.
वाटसन ने लंच के बाद दूसरी गेंद पर ही विकेट लिया जब अमला के पगबाधा आउट होने की अपील अंपायर इयान गुड ने ठुकरा दी जिस पर आस्ट्रेलिया ने डीआरएस का इस्तेमाल किया. फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा. चार गेंद बाद जैक कैलिस (00) आउट हो गए . इसमें भी डीआरएस का इस्तेमाल किया गया. वाटसन ने स्मिथ (35) और ऐल प्रिंस को भी रवाना किया. एबी डिविलियर्स समीक्षा पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने और गेंदबाज रियान हैरिस थे. वाटसन का पांचवां शिकार मार्क बाउचर थे. टीवी अंपायर बिली बोडेन ने ही यह फैसला सुनाया.
आस्ट्रेलिया (पहली पारी) : 284
दक्षिण अफ्रीका (पहली पारी) :
जैक रुडोल्फ बो. रेयान हैरिस 18
ग्रीम स्मिथ बो. शेन वाटसन 37
हाशिम अमला पगबाधा बो. शे नवाटसन 03
जैक कैलिस का. पोंटिंग बो. शेन वाटसन 00
एबी डिविलियर्स पगबाधा बो. रेयान हैरिस 08
एेल प्रिंस पगबाधा बो. शेन वाटसन 00
मार्क बाउचर पगबाधा बो. शेन वाटसन 04
फिलेंडर का. पोंटिंग बो. वाटसन 04
डेल स्टेन (नाबाद) 09
मोन्रे मोर्कल रन आउट 01
इमरान ताहिर बो. हैरिस 05
अतिरिक्त - 07
कुल (24.3 ओवर में सभी आउट) 96
विकेटपतन : 1/24, 2/49, 3/49, 4/73, 5/73, 6/77, 7/77, 8/81, 9/93
गेंदबाजी - रेयान हैरिस 10.3-3-33-4, मिशेल जॉनसन 5-0-26-0, पीटर सिडल 4-1-16-0, शेन वाटसन 5-2-17-5
आस्ट्रेलिया दूसरी पारी :
शेन वाटसन पगबाधा बो. स्टेन 04
फिल ह्यूजेस का. रूडोल्फ बो. मोर्कल 09
रिकी पोंटिंग पगबाधा बो. फिलांडर 00
माइकल क्लार्क पगबाधा बो. फिलांडर 02
माइक हसी का. प्रिंस बो. मोर्कल 00
ब्रैड हाडिन का. बाउचर बो. फिलांडर 00
मिशेल जॉनसन का. अमला बो. फिलांडर 03
रियान हैरिस का. स्मिथ बो. मोर्कल 03
पीटर सिडल नाबाद 12
शान मार्श पगबाधा बो फिलांडर 00
नाथन लियोन नाबाद 14
अतिरिक्त : 00
कुल (18 ओवर, ऑलआउट) 47
विकेटपतन : 1/4, 2/11, 3/13, 4/13, 5/15, 6/18, 7/21, 8/21, 9/21
गेंदबाजी : स्टेन 5-1-23-2, फिलांडर 7-3-15-5, मोर्कल 6-1-9-3
दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी :
ग्रीम स्मिथ नाबाद 36
जाक रूडोल्फ का. हाडिन बो. सिडल 14
हाशिम अमला नाबाद 29
अतिरिक्त : 02
कुल (17 ओवर में एक विकेट) 81
विकेटपतन : 1/27
गेंदबाजी : रेयान हैरिस 6-0-26-0, पीटर सिडल 4-0-23-1, शेन वाटसन 4-0-15-0, मिशेल जॉनसन 3-0-17-0

