पूर्वी जापान में 5.2 तीवता का शक्तिशाली भूकंप

पूर्वी जापान में रविवार को 5.2 तीवता का शक्तिशाली भूकंप आया.

भूकंप के बाद देश के परमाणु संयंत्रों में अब तक किसी प्रकार की हलचल नहीं है.देश में मार्च में आए भूकंप और सुनामी के बाद एक परमाणु संयंत्र भी प्रभावित हो गया था.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र तोक्यो के 136 किमी पूर्व और फुकुशिमा से दक्षिण में स्थित इबारकी में था. भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बज कर 23 मिनट पर 24.7 किमी की गहराई पर आया.

जापान मीटियोरॉजिकल एजेंसी के मुताबिक सुनामी की आशंका नहीं है, वहीं भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की भी खबर नहीं है.परमाणु संयंत्र के संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर को-ऑपरेशन (टेप्को) ने कहा कि फुकुशिमा डायची परमाणु संयंत्र में कोई हलचल नहीं है.

इसके पहले 11 मार्च को देश में आए नौ तीवता के भूकंप के बाद आई सुनामी में लगभग 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी.इस भूकंप के कारण फुकुशिमा संयंत्र को ठंडा करने के तंत्र में गड़बड़ी गई थी. जिससे इसके कई रिएक्टर पिघल गए थे.

Posted by रवि चौहान at 2:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh